{"_id":"622906fe19fde63d330f8143","slug":"channapal-was-the-only-son-of-his-father-father-put-him-to-death-kaithal-news-knl1013848142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने पिता अकेला बेटा था चन्नपाल, पिता ने ही उतार दिया मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने पिता अकेला बेटा था चन्नपाल, पिता ने ही उतार दिया मौत के घाट
विज्ञापन
कैथल। गुहला के गांव खरकां में पिता द्वारा चाकू से हमला कर मारा गया चन्नपाल अपने पिता का इकलौता बेटा था। इसके अलावा उसके परिवार में दो बहनें भी हैं। पिता ने बेटे पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी।
बेटे का कुसूर सिर्फ इतना था कि वह अपने पिता को धार्मिक स्थल की दीवार तोड़ने से रोक रहा था। युवक की दो साल पहले ही शादी हुई थी। वहीं उसकी पत्नी भी सात माह की गर्भवती है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है।
परिजनों ने भी किया रोकने का प्रयास, नहीं रुका बाप
दीवार बनाने से रोकने के लिए अन्य परिजनों ने भी मृतक के पिता को रोका था लेकिन उसने एक न सुनी। पहले बेटे को गालियां दी फिर तैश में आकर हाथ में पकड़े चाकू को उसकी छाती में उतार दिया। चाकू लगते ही चन्नपाल जमीन पर गिरा और उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद भी पिता रुका नहीं, बल्कि वहां से फरार हो गया। अपने ही पिता के हाथों चन्नपाल की हत्या से पूरा गांव स्तब्ध हो गया।