{"_id":"67759bb868f2e04ccf0b9cfb","slug":"changed-debit-card-and-withdrew-rs-35-thousand-kaithal-news-c-18-1-knl1004-551731-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डेबिट कार्ड बदल निकाले 35 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डेबिट कार्ड बदल निकाले 35 हजार रुपये
Thu, 02 Jan 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
कैथल। एटीएम मशीन से रुपये निकलवाने गई युवती का कार्ड बदलकर अज्ञात आरोपी ने उसके बैंक खाते से 35 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। राजौंद निवासी संदीप कौर ने अपनी शिकायत में बताया कि 13 दिसंबर को सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह एक निजी बैंक की एटीएम मशीन से रुपये निकलवाने के लिए गई थी। वहां पर एक अज्ञात व्यक्ति ने सहायता के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में आरोपी ने उसके खाते से 35 हजार रुपये निकाल लिए। थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादश्मशान का गेट चोरी कर ले गए चोर
कैथल। कैथल। गांव धनौरी में चोर श्मशान घाट का गेट चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी खजाना ने सदर थाना में शिकायत दी कि 30 दिसंबर को रात के समय अज्ञात आरोपी गांव के श्मशान घाट का गेट चोरी कर ले गए। गेट की कीमत 10 हजार रुपये है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद