फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Challan will be issued if you reach secretariat without helmet

Kaithal News: बिना हेलमेट सचिवालय पहुंचने पर होगा चालान

Fri, 03 Jan 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 03 Jan 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Challan will be issued if you reach secretariat without helmet
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नए साल में जिला प्रशासन की नई शुरुआत करते हुए लघु सचिवालय में अब बिना हेलमेट पहनने वाले वाहन चालकों के चालान करने के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत यदि किसी भी विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना हेलमेट पहुंचेगा तो उसका चालान किया जाएगा।

डीसी ने यह आदेश सभी विभागों के अधिकारियों को जारी किए हैं। वहीं, अब बिना हेलमेट पहन पहुंचने वाले अन्य वाहन चालकों के वाहन नंबर भी नोट कर उनके भी चालान किए जाएंगे। डीसी प्रीति ने यह आदेश दो पहिया वाहन चालकों के साथ हो रही दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से जारी किए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दो दिन पहले हुई सड़क सुरक्षा की बैठक में डीसी प्रीति ने सभी विभाग के अधिकारियों को सचिवालय में पहुंचने वाले कर्मियों व अन्य वाहन चालकों की जानकारी जुटाने के निर्देश यातायात पुलिस को दिए थे। अब वीरवार को डीसी प्रीति
विज्ञापन
विज्ञापन


ने सभी विभागों में अधिकारियों व कर्मियों के बिना हेलमेट पहनकर पहुंचने पर चालान करने के आदेश जारी कर दिए हैं।


सोशल मीडिया पर पहल की सराहना

डीसी प्रीति की ओर से बिना हेलमेट के सचिवालय में पहुंचने वाले दो पहिया वाहन चालकों के चालान करने का आदेश एक सराहनीय कदम है। ऐसे कदम से वाहन चालक जागरूक होंगे और हादसों को कम करने की दिशा में काम करने वाला यह निर्देश साबित होगा। डीसी के इन आदेशों की जानकारी सोशल मीडिया पर आने के बाद डीसी की खूब सराहना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed