फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chaduni group's hunger strike in support of Dallewal

Kaithal News: डल्लेवाल के समर्थन में चढ़ूनी गुट की भूख हड़ताल

Sat, 21 Dec 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 21 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Chaduni group's hunger strike in support of Dallewal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट ने शुक्रवार को खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में जिला सचिवालय में एक दिन की व भूख हड़ताल की। इसमें 11 किसानों ने आंदोलन के समर्थन में अनशन किया।

धरने की अध्यक्षता भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष गुरनाम सिंह फरल ने की। जबकि धरने का नेतृत्व युवा भाकियू प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना एडवोकेट ने किया। धरने का संचालन किंद्र चीका ने किया। धरने पर 13 किसानों ने 10 से शाम चार बजे तक आंदोलन व किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन


इसमें सुभाष भागल, गुरनाम फरल, केवल सिद्ध, विक्रम दुसैण, गुलजार नंबरदार, सुरेंद्र मलिक बरटा, मोनी सिकंद्र खेडी, पिरथी कौल, रणधीर बरसाना, कुलदीप मलिक, गुरुमुख फरल, विक्रम सांपन खेड़ी शामिल थे। धरने पर युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना व जिलाध्यक्ष गुरनाम सिंह फरल के नेतृत्व में तहसीलदार कैथल रविंद्र हुड्डा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर हरियाणा पंजाब के बॉर्डर पर किसान आंदोलनरत है। इस आंदोलन में सरदार जगजीत सिंह किसानों की मांगों के समर्थन में पिछले कई दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनकी सेहत बेहद नाजुक स्थिति में है। युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना ने कहा कि आंदोलनरत किसानों की सभी मांगे जायज व तथ्यात्मक हैं। किसानों की इन मांगों का उनके संगठन का पूर्ण समर्थन है।

उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्थल को मंडी बनाने से फसल के भाव के लेकर होने वाली व्यापारियों की प्रतिस्पर्धा खत्म हो जाएगी। प्राइवेट स्थल पर केवल एक ही व्यापारी होगा, जिससे किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिलेगा। यदि सरकार अन्नदाता के साथ ऐसा व्यवहार करेगी तो देश विकसित कैसे होगा।


इस धरने पर होशियार गिल प्यौदा, भूपेंद्र सांघन, बलिहार बगगा, अमित तंवर, भीम खनौदा, दीपा दुसैण, नरेंद्र फरल, बबली कौकत, सुरेंद्र प्यौदा, ओमप्रकाश चदंलाना, मोनी खेडी, शीलू गोलन, रामपाल मूंदडी, हरमन गिल, करेशन खनौदा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed