फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Celebrated with cultural performances

Kaithal News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाईं खुशियां

Mon, 12 Jan 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 12 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Celebrated with cultural performances
गुहला चीका। अग्रि प्रज्ज्वलित कर लोहड़ी के कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सदस्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला चीका। भारत विकास परिषद शाखा चीका के सदस्यों ने लोहड़ी और मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया। हुड्डा सेक्टर तीन स्थित योगशाला में रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 50 परिवारों ने भाग लिया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ खुशियां मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत शाखा अध्यक्ष प्रेम पुनिया, संरक्षक डॉ. विनोद गुप्ता, सचिव मुरारी लाल, रविंद्र बंसल, डॉ. सरिता भाठ्ठला और डॉ. निधि बंसल द्वारा अग्रि प्रज्ज्वलित कर मूंगफली और रेवड़ी की आहुति डालने से हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों और महिलाओं ने रंग जमाया। छोटे बच्चों ने स्टेज पर अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मनोरंजन किया, जबकि महिलाओं ने हरियाणवी और पंजाबी गीतों पर गिद्दा कर कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


शाखा अध्यक्ष प्रेम सिंह पुनिया ने सभी को लोहड़ी और मकर संक्रांति की बधाई दी और मिलजुल कर त्योहार मनाने का संदेश दिया। मंच संचालन करती हुई डॉ. निधि बंसल ने लोहड़ी के महत्व और इसके मनाने के पीछे की परंपराओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाखा संरक्षक डॉ. विनोद गुप्ता ने कहा कि भारत विकास परिषद का मुख्य उद्देश्य परिवारों को जोड़ना और सौहार्द बढ़ाना है। इस अवसर पर यूपीएससी का परीक्षा क्रैक करने वाली रिसीका कुकरेजा को भारत विकास परिषद शाखा चीका की ओर से सम्मानित भी किया गया।

गुहला चीका।  अग्रि प्रज्ज्वलित कर लोहड़ी के कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सदस्य।

गुहला चीका। अग्रि प्रज्ज्वलित कर लोहड़ी के कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed