फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Celebrated the bravery day of martyr Udham Singh, paid tribute

Kaithal News: शहीद ऊधम सिंह का शौर्य दिवस मनाया, श्रद्धांजलि दी

Sat, 14 Mar 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 14 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the bravery day of martyr Udham Singh, paid tribute
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। शहीद ऊधम सिंह इंटरनेशनल फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को शहीद ऊधम सिंह का शौर्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर के शहीद ऊधम सिंह चौक पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मास्टर सुरेंद्र सिंह थिंद ने कहा कि 13 मार्च 1940 को शहीद ऊधम सिंह ने लंदन के कैक्सटन हॉल में माइकल ओ’डायर को गोली मारकर जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लिया था। उन्होंने बताया कि जनरल ओ’डायर को गोली मारने के बाद ऊधम सिंह ने वहां से भागने का प्रयास नहीं किया, बल्कि आत्मसमर्पण कर अपने साहस और शौर्य का परिचय दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह देश के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। जब भी देश के लिए बलिदान की बात होगी, उनका नाम पूरे सम्मान के साथ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान हरजिंदर सिंह, अमरीक सिंह, कुलबीर सिंह आढ़ती, गज्जन सिंह गोबिंदपुरा, अमित जिंदल, डॉ. सुरेंद्र बंसल, अमरिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, दलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed