फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   caul mainer, water problem, farmers, kaithal

कौल माइनर में पानी आने का इंतजार कर रहे है किसान

Wed, 06 Jul 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 06 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
caul mainer, water problem, farmers, kaithal
water problem in coal miner - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कौल माइनर की सफाई और उसमेें पानी आने के इंतजार में फरल के किसानों की आंखें अब पथराने लगी है। फरल के किसानों का कहना है कि सरकार कब किसानों के हितों के बारे में सोचेगी। किसानों का कहना है कि जब वे अपनी धान की फसल महंगा डीजल फूंक कर लगा लेंगे तो क्या तब अधिकारी माइनर में पानी छोड़ेंगे।
विज्ञापन



धान किसान हितैषी होने का दम भरने वाली भाजपा सरकार किसानों के बारे में कितनी संजीदा है यह तो किसान भली भांति जान चुके है। फरल व आस पास के गांवों के किसानों चंद्रपाल सिंह, महेंद्र सिंह धेरडू, राजेंद्र, नरेश कुमार, सोमपाल, प्रदीप कुमार, राजेंद्र नंबरदार ने बताया कि कौल माइनर आर.डी. 18200 टेल फ्रंट की विभाग ने आज तक सफाई नहीं करवाई। हालांकि ऐसा नहीं कि विभाग को जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि एसडीओ और कार्यकारी अभियंता को इस समस्या के बारे में कई बार अवगत करवा चुके है। लेकिन विभाग के अधिकारी इस समस्या को लेकर कभी भी गंभीर नजर नहीं आए। उन्होंने बताया कि उन्हें कतई उम्मीद नहीं थी कि भाजपा के शासन में भी अधिकारी किसानों की अनदेखी करेंगे।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि फरल के किसानों ने कौल माइनर के पानी के दर्शन नसीब नहीं हुए। जबकि धान का सीजन लगभग पूरा होने को आ गया है। कौल माइनर की टेल में पानी न छोड़ने से किसानों को डीजल पर पैसा खर्च करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जब भी इस बारे में संबंधित विभाग से इस माइनर की सफाई और पानी छोड़ने की बात की जाती है, अधिकारी उनको कहते है कि पानी छोड़ा हुआ है। लेकिन एक बात उनकी समझ से परे है कि जब पानी छोड़ा गया है तो पानी जा कहां रहा है। ग्रामीणों की जिला उपायुक्त से मांग है कि कौल माइनर आरडी. 18200 टेल तक की सफाई के साथ साथ पानी भी छोड़ा जाए और संबंधित लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इस बारे में सिंचाई विभाग के एसडीओ निशांत से बात हुई तो उन्होंने बताया कि माइनर की सफाई शुरू हो चुकी है और पानी भी जल्द ही पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed