फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cash and gold jewellery stolen from house, FIR lodged

Kaithal News: घर से नकदी और सोने के गहने चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 20 May 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 20 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Cash and gold jewellery stolen from house, FIR lodged
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। गांव संगरौली में सूने घर को निशाना बनाकर चोरों ने नकदी और सोने के आभूषण चोरी कर लिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव संगरौली निवासी अमनदीप ने बताया कि 16 मई को वह अपने नौकर के साथ खेत में काम कर रहा था। काम के दौरान उसने अपने नौकर को घर से पानी लेने के लिए भेजा था। उस समय उसकी पत्नी दो दिन पहले मायके गई हुई थी और घर पर केवल उसकी मां थी, जो किसी काम से पड़ोसी के घर गई हुई थी। इस दौरान घर पूरी तरह सूना था। शिकायतकर्ता के अनुसार इसी मौके का फायदा उठाकर चोर घर में घुस गया और अलमारी में रखे 71 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।
विज्ञापन


इसके अलावा सोने का एक गले का हार, दो चूड़ियां और तीन जोड़ी कानों की बालियां भी चोरी कर ली गईं। घटना के बाद उसने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन चोरी हुए सामान और आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी गगनदीप सिंह ने बताया कि चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच कर रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed