फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case on molestation of teenage girls

Kaithal News: किशोरियों से छेड़खानी के आरोप में केस

Thu, 24 Oct 2024 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 24 Oct 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Case on molestation of teenage girls
कैथल। किशोरियों से छेड़खानी करने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। चीका थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने शिकायत में बताया कि एक सितंबर को चीका के होटल में किसी काम से गई हुई थी। वहां आरोपी हरप्रीत सिंह ने अभद्रता की। चीका की एक कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने शिकायत में बताया कि 21 अक्तूबर को सुबह करीब साढ़े आठ बजे गली में जाते समय आरोपी आशु, रवि व कर्ण ने उसका रास्ता रोककर हाथ पकड़ लिया और अभ्रदता की। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादमारपीट के दो मामलों में पांच पर रिपोर्ट
विज्ञापन

कैथल। मारपीट करने और धमकी देने के दो मामलों में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। खुराना रोड कैथल निवासी यश ने शहर थाना में शिकायत दी कि 21 अक्तूबर को शाम के समय वह अर्जुन नगर में गया हुआ था। वहां पर आरोपी प्रिंस, सोनू व मिंका ने उसपर गंडासी व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। गांव सजूमा निवासी खुशी ने कलायत थाना में शिकायत दी कि 19 अक्तूबर को शाम के समय आरोपी सलिंद्र व सुभाष ने उससे व उसके परिवार के सदस्यों से मारपीट की। आरोपियों ने उन्हें पीटकर जान की धमकी दी और घर में तोडफ़ोड़ भी की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed