{"_id":"66b41147e440dface8047e34","slug":"case-of-threatening-to-commit-rape-and-making-a-video-viral-kaithal-news-c-18-1-knl1004-448334-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दुष्कर्म करने व वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दुष्कर्म करने व वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने में केस
Thu, 08 Aug 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। साढ़े 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने और उसकी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी व उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शहर की एक कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय युवती ने महिला थाना में शिकायत दी कि नवंबर 2023 में वह शहर में ही बहन के घर पर रह रही थी। उस दौरान पड़ोसी राजेश नामक युवक से पहचान हो गई। 25 नवंबर 2023 की दोपहर वह अकेली थी। तब राजेश ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी इसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में आरोपी की पत्नी भी उसके साथ थी। थाना प्रभारी रेखा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। संवाद