फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case of rape of a married woman

Kaithal News: युवती, विवाहिता से दुष्कर्म में केस

Wed, 15 May 2024 05:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 15 May 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Case of rape of a married woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दो अलग-अलग मामलों में एक आरोपी ने अपनी ही 20 वर्षीय साली के साथ दुष्कर्म किया और एक आरोपी ने घर पर काम करने वाली महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पहले मामले में चीका थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी 40 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस को शिकायत दी कि करीब दो महीने पहले वह सुखचैन सिंह नामक व्यक्ति के घर पर सफाई का कार्य करती थी। इस दौरान आरोपी के साथ उसकी बातचीत होने लगी। दो महीने पहले वह आरोपी के खेत में काम करने के लिए गई हुई थी।
विज्ञापन


वहां पर आरोपी ने उसे खेत में बने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी आरोपी उस पर बार-बार संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में तितरम थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि विशाल नामक युवक के साथ उसकी बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। सात मई को आरोपी विशाल उसकी 20 वर्षीय छोटी बेटी को बहला-फुसलाकर चंडीगढ़ में सुखना झील पर ले गया। वहां पर आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। एसएचओ सुनीता ढाका ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए संबंधित थाना को भेज दी है। मामले की आगामी जांच चंडीगढ़ पुलिस की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed