फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case filed against seven people for burning stubble

Kaithal News: पराली जलाने के आरोप में सात पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Case filed against seven people for burning stubble
राजौंद। बीर बांगड़ा गांव में रविवार देर शाम खेतों में पराली जलाने के आरोप में राजौंद थाना में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बता दें कि आग लगने से पराली के स्टॉक में रखी गई करीब 25 लाख रुपये की पराली जलकर राख हो गई। घटना सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हुई है। राजौंद थाना में दी गई शिकायत में बीर बांगड़ा निवासी संग्राम ने बताया कि 12 अप्रैल रात के समय अपने घर में सो रहा था। गांव का ही एक व्यक्ति घर आया और उसे बताया कि उसके खेतों में रखे पराली के स्टॉक में आग लग गई है। वह तुरंत अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। वहां जाकर देखा तो पराली में आग लगी हुई थी। उसने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक टीमें पहुंची तब तक पराली जल चुकी थी। जब उसने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पाया कि आग अल सुबह 02.30 बजे लगाई गई है। एक बार पहले भी 16 फरवरी को श्याम लाल नायक की पत्नी ने उस पराली के स्टॉक के पास आग लगाई थी। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने कहा कि वह तो ऐसे ही आग लगाएगी। पूरे स्टॉक को राख बना देगी। बाद में उनका पंचायती तौर पर राजीनामा हो गया था। शिकायतकर्ता ने कहा कि श्याम लाल, उसकी पत्नी दर्शना, इसके लड़के अमन, भतीजे हरदीप और गांधी, उसकी पत्नी व उसके बेटे ने साजिश के तहत उसके पराली के स्टॉक में आग लगाई है, जिससे उसका 20-25 लाख रुपये का नुकसान हो गया। राजौंद थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed