{"_id":"67631fde4cb6a8588a07d186","slug":"case-against-two-for-raping-and-threatening-a-teenage-girl-kaithal-news-c-18-1-knl1004-542641-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: किशोरी से दुष्कर्म और धमकी में दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: किशोरी से दुष्कर्म और धमकी में दो पर केस
Thu, 19 Dec 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
कैथल। किशोरी से दुष्कर्म करने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। चीका के एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि 14 अप्रैल को 16 वर्षीय बेटी घर पर थी। इस दौरान दो नाबालिग आरोपियों ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। संवाद
छेड़खानी व धमकी के आरोप में मामला दर्ज
कैथल। छेड़खानी करने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने शिकायत में बताया कि तीन दिसंबर को आरोपी अरुण व साहिल ने गली में जाते हुए छेड़खानी की। पांच दिसंबर को फिर से आरोपियों ने ऐसा ही किया। विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद