फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case against those who conspired in the death of agent

Kaithal News: आढ़ती की मौत में साजिश रचने वालों पर केस

Thu, 20 Apr 2023 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 20 Apr 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Case against those who conspired in the death of agent
कैथल। पिहोवा के आढ़ती की एसपी कैथल को वीडियो दिखाते समय हुई मौत के मामले में पुलिस ने साजिश रचने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में मृतक के बेटे ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि उसके पिता की मौत से पहले एसपी ने उसके पिता को गिरफ्तार करने की बात कही थी। पुलिस ने पिता पर केस दर्ज करवाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ साजिश रचने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसपी कार्यालय में आरोपियों के खिलाफ धमकी देने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पिहोवा निवासी संदीप दत्ता ने बताया कि बुधवार को डेरा भाग सिंह गुहला निवासी हरविन्द्र सिंह 19 सितंबर 2022 को उसके पिता सतीश, आढ़ती दयानंद, राजबीर, रामेश्वर, राजेश के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर 34 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। पुलिस ने 406,420,468,467,471 सहित इमीग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इस मुकदमे मे पुलिस द्वारा दयानंद आढती, राजबीर उर्फ पियुश, रामेश्वर दास व दो अन्य व्यक्तियो को गिरफ्तार किया था। उपरोक्त शिकायतकर्ता हरविन्द्र सिंह, उसका पिता रणधीर सिंह बार-बार उनकी दुकान पर आकर उसके पिता को इस मुकदमे मे गिरफ्तार करवाने की धमकी देते थे।
विज्ञापन


उसके पिताजी ने बताया था कि उसकी दुकान दयानंद आढ़ती से अलग है और न ही वह किसी को विदेश भेजने के लिए कमीशन के तौर पर पैसे रखता है, लेकिन हरविंद्र का पिता रणधीर सिंह बार-बार अनाज मंडी, पिहोवा में आकर झगड़ा करता और गालीगलौज करता था। गत 13 अप्रैल को भी उसके पिता व अन्य लोग गुहला में आए थे, लेकिन रणधीर सिंह उसके पिता की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणधीर सिंह ने उसके पिता को झूठे केस में फंसाने की भी धमकी दी थी। इसके बाद 18 अप्रैल को मामले के जांच अधिकारी ने उसके पिता को फोन किया कि वे अपना पक्ष रखने के लिए एसपी कार्यालय में आएं। जहां हरविन्द्र सिंह व रणधीर सिंह को भी बुलाया है। वह अपने पिता सहित सुरेन्द्र व सतपाल के साथ लेकर अपना पक्ष रखने के लिए एसपी कार्यालय में आए थे। जब वे एसपी कार्यालय में जाने लगे तो सीढि़यों में भी रणधीर सिंह, गुरिन्द्र सिंह व गुरनाम विर्क ने उन्हें धमकी दी। इसके बाद एसपी कार्यालय में जांच अधिकारी ने एसपी को बताया कि उसके पिता निर्दोष हैं। उसके बाद भी एसपी ने कहा कि वीडियो में सतीश बत्ता के साथ जो आदमी बात कर रहा है, उसे बुलाकर पूरी तसल्ली करो। बाद में कहा एसपी ने कि जिस-जिस की गिरफ्तारी बनती है, उसे गिरफ्तार करो। इसके बाद उसके पिता ने एक वीडियो एसपी को दिखाया। इसी दौरान वे गिर गए। अपनी शिकायत में उसने कहा कि रणधीर सिंह, हरविन्द्र, गुरिन्द्र, हरपाल, बलबीर पुत्र जोगिन्द्र, गुरनाम विर्क की प्रताड़ना की वजह से उसके पिता की मौत हुई है।


मैं आढ़ती को जानता नहीं था। शिकायत के आधार पर मामले में उसे जांच में शामिल करने के लिए बुलाया गया था। जिसका भी कुसूर बनता है, उसे गिरफ्तार किया जाए। ऐसे निर्देश हर मामले में सामान्य तौर पर दिए जाते हैं। पूर्व में दर्ज एफआईआर में इस व्यक्ति के खिलाफ नाम से केस दर्ज था। -अभिषेक जोरवाल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed