{"_id":"67759c0773d926b6ef029305","slug":"case-against-seven-in-assault-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-551732-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मारपीट के मामले में सात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मारपीट के मामले में सात पर केस
Thu, 02 Jan 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
कैथल। मारपीट व धमकी के मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव बात्ता निवासी कुलदीप ने शहर थाना में शिकायत दी कि 31 दिसंबर को दोपहर के समय वह अपनी कार में सवार होकर सेक्टर 21 कैथल में आया हुआ था। वहां पर आरोपी गुरप्रीत व उसके छह अन्य साथियों ने उसे डंडे व लाठियों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवादकट्टे सहित आरोपी गिरफ्तार
कैथल। पुलिस ने एक आरोपी को 315 बोर के एक कट्टे सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की टीम नववर्ष पर रात्रिकालीन गश्त के दौरान मिहिरभोज चौक कैथल पर मौजूद थी। वहां गुप्त जानकारी मिली की एक व्यक्ति अभी रेलवे फाटक के पास ग्योंग वाली सड़क पर खड़ा है, जिसके पास असलहा मिल सकता है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर डोगरा गेट कैथल निवासी अनुराग को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक कट्टा बरामद हुआ। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद