फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case against nine including operators of two companies in fraud

Kaithal News: धोखाधड़ी में दो कंपनियों के संचालकों समेत नौ पर केस

Sun, 07 Jan 2024 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 07 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Case against nine including operators of two companies in fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। खाद्य पदार्थ की आपूर्ति का झांसा देकर दो कंपनियों के संचालकों ने एक व्यक्ति से 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित की ओर से इस आशय की शिकायत पहले पुलिस में दी गई। फिर कोर्ट में वाद दायर किया गया। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने कंपनी संचालकों समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में छात्रावास रोड कैथल निवासी संजीव कुमार ने बताया कि वर्ष-2023 में आरोपियों की टीम उसकी दुकान पर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि कंपनी से सामान लेकर वे पूरे उत्तर भारत में आपूर्ति करते हैं। उन्होंने बच्चों के एक खाद्य पदार्थ आइस पोप का कार्य शुरू करने का झांसा दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस आइटम की हरियाणा के साथ ही जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, दिल्ली सहित अन्य जगहों पर आपूर्ति का काम करना है। कंपनी के कर्मचारी ही ऑर्डर लाएंगे। उसने झांसे में आकर कंपनी से करीब 16 लाख रुपये का सामान खरीदा है। साथ ही आठ लाख रुपये अलग से जमा कराए। इसके लिए उसने अंबाला में एक गोदाम बनाया और वहां सामान रख लिया। कुछ दिनों तक तो कर्मचारी उसके पास आर्डर लाते रहे, लेकिन उसके बाद आर्डर आने बंद कर दिए। कंपनी और उसके कर्मचारियों ने फोन उठाने भी बंद कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ करीब 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। इस संबंध में उसने पहले थाने में फिर एक सप्ताह पहले कोर्ट में वाद दायर किया था। इस संबंध में शहर थाना प्रभारी वीर सिंह का कहना है कि मामले में ग्लोबल प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड और कबरा कंपनी के मुखिया गोपीकृष्ण समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


आरोपियों में क्षेत्रीय प्रबंधक मनदीप कौर, हैदराबाद निवासी रवि कबरा, अनुजा कबरा, वीना प्रवीन कबरा, इंद्रजीत सिंह, गुरजीत सिंह, संदीप कुमार शामिल हैं। मामले में जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed