फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case against five accused for rape and threatening

Kaithal News: दुष्कर्म व धमकी देने में पांच आरोपियों पर केस

Fri, 09 Aug 2024 05:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 09 Aug 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Case against five accused for rape and threatening
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। युवती व किशोरी से दुष्कर्म करने, वीडियो वायरल करने और धमकी देने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहला मामला शहर के एक कैफे का है, जहां एक आरोपी ने युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया और बाद में उसे इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। बाद में दूसरे आरोपी ने उसी युवती के साथ छेड़खानी की।

शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली 19 वर्षीय युवती की शिकायत अनुसार वह शहर के एक कोचिंग सेंटर में शिक्षा ग्रहण कर रही है। मार्च 2024 में उसकी पहचान अनिकेत नाम के युवक के साथ हो गई। 29 मार्च को आरोपी उसे शहर के एक कैफे में ले गया। वहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। बाद में आरोपी ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि नवीन नाम का आरोपी भी उससे वीडियो दिखाकर छेड़खानी करता था। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। एएसआई सुदेश ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में ताऊ के लड़कों पर एक किशोरी से दुष्कर्म करने और धमकी देने का आरोप है। जिले के एक गांव निवासी महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। ऐसे में वह उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ अपने जेठ के पास रह रही है। 31 अक्तूबर को उसकी बेटी घर पर अकेली थी। उसी समय उसके जेठ के दो लड़के उनके घर पर आ गए। दोनों आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जब आरोपी उसे बार-बार परेशान करने लगे तो लड़की ने उसे इस बारे में बताया। उलाहना दिया तो आरोपियों के पिता ने भी उन्हीं को धमकाया। एएसआई मंजीत कौर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed