फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case against 80 including 10 named for blocking dead body

Kaithal News: शव रख जाम लगाने पर 10 नामजद समेत 80 पर केस

Thu, 12 Dec 2024 01:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 12 Dec 2024 01:12 PM IST
विज्ञापन
Case against 80 including 10 named for blocking dead body
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। मलिकपुर के एक व्यक्ति का शव मंगलवार को सड़क पर रखकर रामनगर समाना रोड पर जाम लगाने के आरोप में गुहला पुलिस ने 10 नामजद लोगों के साथ 70- 80 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

गुहला पुलिस ने यह मामला एसपी कैथल के सुरक्षा एजेंट कुलदीप सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है। गांव मलिकपुर के एक व्यक्ति तरसेम सिंह ने सोमवार को जहर खा लिया था। इससे पहले तरसेम सिंह ने चीका अनाज मंडी के एक आढ़ती पर रुपये के लेनदेन में गड़बड़ी करने के आरोप लगाते हुए एक वीडियो बनाया था। वीडियो में तरसेम सिंह कहता सुनाई दे रहा है कि आढ़ती उससे जितने रुपये मांग रहा है उतने रुपये उसने आढ़ती से नहीं लिए है।
विज्ञापन


तरसेम सिंह ने वीडियो में आढ़ती व अन्य व्यक्ति को अपनी मौत का जिम्मेवार ठहराते हुए जहर खा लिया था। सोमवार रात मौत हो गई।

नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने मंगलवार को शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था और आढ़ती को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। बाद में डीएसपी कैथल सुशील कुमार व चीका थाना प्रभारी रामपाल के आरोपी आढ़ती की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम लगाकर सड़क को अवरुद्ध कर आवाजाही ठप करने के आरोप में गुहला थाना में ईएसआई कुलदीप सिंह की शिकायत पर गुरसेवक सिंह, भजन सिंह, जगजीत सिंह स्कूल चौंकीदार, सुरजीत, धर्मपाल, हरजिंद्र, जोगा सिंह, जोगिंद्र, सुरेश कुमार, जितेंद्र को नाम सहित व 70- 80 अन्य लोगों के खिलाफ 126, 19, 190, 223 ए, 285 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

डीएसपी गुहला से मिला आढ़तियों का शिष्टमंडल

गुहला-चीका। अनाज मंडी चीका के आढ़ती पर रुपये के लेने देन में गड़बड़ी करने के आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने वाले किसान के मामले को लेकर चीका अनाज मंडी के आढ़तियों का शिष्टमंडल गुहला के डीएसपी कुलदीप बैनीवाल से मिला। यह शिष्टमंडल मंडी प्रधान जयपाल गर्ग की अगुवाई में डीएसपी से मिला।

मंडी प्रधान जयपाल गर्ग ने किसान की मौत पर गहरा प्रकट करते हुए डीएसपी को बताया कि किसान और आढ़ती का लेन-देन सदियों से चलता आ रहा है। उन्होंने बताया कि यह सही है कि आढ़ती महेंद्र ने मलिकपुर निवासी तरसेम सिंह से सात लाख रुपये लेने थे, लेकिन पिछले छह माह से आढ़ती महेंद्र ने तरसेम सिंह से रुपये के लिए एक बार भी तकाजा नहीं किया था।


शिष्टमंडल में शामिल स्वर्णजीत सिंह वोहरा, कुलदीप सिंह, राम लाल व राजेश ने कहा कि आढ़ती और किसान एक दूसरे की जरूरत है और यह सारा लेनदेन विश्वास के ऊपर टिका होता है लेकिन यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार से जीवन लीला समाप्त उसके लिए आढ़ती को जिम्मेदार ठहराता है तो यह सभी आढ़तियों के लिए चिंता का विषय है। शिष्टमंडल में शामिल आढ़तियों ने इस मामले में आढ़ती का पक्ष सुनने के साथ उसे न्याय की डीएसपी से गुहार लगाई है। डीएसपी ने न्याय का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed