{"_id":"65f763570b23333301013cf4","slug":"cars-collide-two-death-kaithal-news-c-18-1-knl1004-350033-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कारें भिड़ीं, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कारें भिड़ीं, दो की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत/कैथल। कलायत में चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग बाईपास पर गाड़ी का टायर फटने से दो कारें आपस में भिड़ गईं। हादसे में दो महिलाएं मौके पर ही दम तोड़ गई, जबकि एक बच्ची सहित तीन लोग घायल हो गए। सड़क हादसे के बाद दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामनिवास के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, एएसआई कुलदीप शर्मा व दूसरे पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि कैथल की तरफ से आ रही गाड़ी को एक महिला चला ऱही थी। इस दौरान रामगढ़ चौक पर इस गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से यह डिवाइडर से उछलकर दूसरी लेन से गुजर रही कार पर जा पलटी। इसके चलते दो महिलाओं की मौत हो गई।
मृतक महिलाओं की पहचान कुरुक्षेत्र निवासी रमेश कुमारी (58) व जींद के सफीदों की रोशनी देवी (56) के रूप में हुई। हादसे में चालक जितेंद्र जख्मी हो गया। ये लोग कलायत से कैथल की तरफ जा रहे थे जबकि जिस वाहन के ऊपर पलटने से यह कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, वह कैथल से नरवाना की तरफ जा रहा था। कार को महिला चला रही थी और उसकी छोटी बेटी आगे की सीट पर थी। इन दोनों को भी चोटें आई हैं। घायलों को जिला व स्थानीय अस्पताल भेजा गया। सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
कारों की टक्कर में व्यापारी की गई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। दो कारों की टक्कर में एक व्यापारी की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
व्यापारी की मौत से चार बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार में अकेला कमाने वाला था।
जानकारी के अनुसार कैथल के सिरसल गांव निवासी 38 वर्षीय सुखदेव की 15 साल से निसिंग में कपड़े की दुकान है। सुखदेव रोजाना अपने गांव से निसिंग आता था। शनिवार की रात करीब नौ बजे दुकान को बंद करके अपने गांव लौट रहा था।
सिरसल गांव निवासी सुमित कुमार ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 16 मार्च को वह निसिंग से मोटरसाइकिल पर अपने घर गांव सिरसल के लिए चला था। जब वह रात करीब नौ बजे गांव बदनारा के पास पहुंचा तो देखा कि एक कार चालक ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से आ रही एक अन्य कार को टक्कर मार दी। अन्य कार में उसके गांव का निवासी करीब 30 वर्षीय सुखदेव बेहोशी की हालत में था। आरोपी कार चालक मौके से भाग गया।
उन्होंने सुखदेव को कार के अंदर से निकाला और इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। 17 मार्च को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जांच अधिकारी डिंपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।