फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Car in Kaithal and toll cut in Faridabad

Kaithal News: गाड़ी कैथल में और टोल कट गया फरीदाबाद में

Fri, 18 Aug 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 18 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Car in Kaithal and toll cut in Faridabad
कैथल। टोल कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जो गाड़ी कैथल में खड़ी थी, फरीदाबाद के बदरपुर में उसका टोल टैक्स कट गया। वह भी महज 32 रुपये का। जब इस संबंध में गाड़ी के मालिक के मोबाइल नंबर पर मैसेज आया तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। अब गाड़ी के मालिक हैरान है। हालांकि
विज्ञापन


बाद में चालान के रुपये उन्हें वापस कर दिए गए।

शहर निवासी महावीर ने बताया कि उसके पास बुधवार रात करीब 10 बजे मोबाइल पर एक संदेश आया। इसमें उसकी गाड़ी के नंबर पर बदरपुर के टोल से 32 रुपये टोल के रूप में कटने का संदेश था, जबकि उसकी गाड़ी कैथल में ही खड़ी थी। इस मामले में टोल कर्मियों की लापरवाही है।
विज्ञापन


महावीर ने कहा कि उस टोल पर गाड़ी का पूरा नंबर भी दिखाई दे रहा है, जिसका उन्होंने टोल काटा है। जबकि रुपये कटने का संदेश उनके नंबर पर आया।

इस संबंध में आरटीए कार्यालय के सहायक सचिव शीशपाल शर्मा ने बताया कि बिना फास्टेग टोल नहीं कट सकता है। यदि ऐसा हुआ है तो यह हैरान करने वाला है। यदि कार्यालय में उनके पास टोल
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लाजा की कंपनी के खिलाफ कोई शिकायत आती है तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed