फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Candidates showed their strength by taking out a procession before nomination.

Kaithal News: नामांकन से पहले जुलूस निकाल प्रत्याशियों ने दिखाई ताकत

Tue, 18 Feb 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 18 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Candidates showed their strength by taking out a procession before nomination.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। सीवन नगरपालिका चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को सात प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए। अंतिम नामांकन भरने वाले प्रत्याशियों की भीड़ नामांकन कार्यालय में लगी रही। नामांकन से पहले दिग्गजों ने जुलूस निकालकर अपनी ताकत का भी प्रदर्शन किया। सोमवार की सुबह से ही प्रत्याशी अपने कागजात पूरे कर कतारों में लगे दिखाई दिए। कागजात की जांच करने के बाद फाइलें आरओ व एआरओ के पास जमा करवाई गई। सभी कागजात की जांच होने के बाद आवेदन फार्म जमा किए गए।

नगरपालिका चुनाव के आरओ एवं एसडीएम गुहला परमेश सिंह ने बताया कि सोमवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख थी। अपराह्न तीन बजे तक नामांकन जमा किए गए हैं। मंगलवार को कागजात की जांच होगी और बुधवार को नाम वापस हो सकेंगे। बाद में उसी दिन शाम को बचे उम्मीदवार को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए दिग्गजों ने किए नामांकन

नामांकन के अंतिम दिन नगरपालिका सीवन अध्यक्ष पद के लिए कई दिग्गजों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। भाजपा प्रत्याशी शैली मुंजाल ने भाजपा के बड़े चेहरों के साथ नामांकन दाखिल किया। शैली मुंजाल के नामांकन के लिए पूर्व विधायक पवन सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुज्जर, पूर्व विधायक लीला राम, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, जिला आईटी सेल अध्यक्ष बलविंद्र जांगड़ा व अन्य मौजूद रहे। नामांकन से शैली मुंजाल ने समर्थकों के साथ का जुलूस निकाला और नामांकन स्थल पर पहुंची। इसके साथ ही सोमवार को ही संतोष शर्मा, संयम गुप्ता, हेमा सैनी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व सभी प्रत्याशियों ने अपनी अपनी ताकत दिखाते हुए जुलूस निकाला और उसके बाद नामांकन दाखिल किया। इससे पूर्व शनिवार को तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने की बगावत तो किसी ने दिया पार्टी का साथ
n
भाजपा से टिकट मांगने वालों की कतार लंबी थी। नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए बहुत से लोगों ने भाजपा की टिकट के लिए जिला अध्यक्ष को आवेदन किया था। इनमें से एक पवन चुघ थे, जो लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपनी पत्नी अंजू बाला के लिए टिकट की मांग की थी, लेकिन टिकट न मिलने पर पार्टी से बगावत करते हुए शनिवार को उन्होंने अपनी पत्नी का नामांकन आजाद उम्मीदवार के तौर पर कराया।

n
भाजपा आईटी सेल के जिलाध्यक्ष बलविंद्र जांगड़ा ने भी अपनी पत्नी के लिए पार्टी से टिकट की मांग की थी। पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो उन्होंने पार्टी के आदेश को मानते हुए शैली मुंजाल का साथ दिया। नामांकन के जुलूस में शैली मुंजाल की गाड़ी में सबसे आगे बलविंद्र जांगड़ा ही बैठे थे और नारे लगा रहे थे। उन्होंने आवेदन से पहले ही यह बोल दिया था कि यदि पार्टी उन्हें टिकट मिलता है तो वह चुनाव लड़ेंगे और यदि पार्टी उन्हें टिकट न देकर जिसे भी टिकट देगी वह उसका साथ देंगें।


n
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सैनी नंबरदार और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सोनू सैनी ने भी पार्टी से टिकट की मांग की थी, परंतु उन्हें भी टिकट नहीं मिला तो उन्होंने पार्टी के आदेश को माना।
सीवन नगरपालिका अध्यक्ष पद उम्मीदवारों की संपत्ति का ब्योरा
शैली मुंजाल पार्टी- भाजपा

शैक्षणिक योग्यता ः पोस्ट ग्रेजुएट

नकद ः 90 हजार रुपये जेवर

80 ग्राम सोना कुल कीमत- सात लाख 30 हजार रुपये

पति के पास ः नकद 80 हजार रुपये जेवर ः 60 ग्राम सोना कुल कीमत पांच लाख 60 हजार रुपये

कृषि भूमि ः चार एकड़, जिसकी कीमत एक करोड़ 50 लाख रुपये है।

राजनैतिक पृष्ठभूमि ः भाजपा की जिला उपाध्यक्ष

संतोष शर्मा पार्टी- आजाद

शैक्षणिक योग्यता ः पोस्ट ग्रेजुएट

नकद ः 50 हजार रुपये

बैंक ः 80 हजार रुपये एनएससी

छह लाख 80 हजार रुपये जेवर

200 ग्राम सोना कुल कीमत 24 लाख रुपये

चार एकड़ कृषि भूमि जिसकी कीमत 97 लाख रुपये है।

पति के पास ः नकद 50 हजार रुपये एनएससी

आठ लाख रुपये जेवर - 10 ग्राम सोना, एक कार जिसकी कीमत 10 लाख रुपये है।

कुल कीमत- 21 लाख रुपये पांच एकड़ कृषि भूमि जिसकी कीमत 98 लाख रुपये है।

एक मकान जिसकी कीमत 70 लाख रुपये है।

लोन - कृषि लिमिट व कार लोन है। राजनैतिक पृष्ठभूमि - कोई राजनैतिक बैकग्राउंड नहीं

संयम गोयल पार्टी- आजाद

नकद - एक लाख 70 हजार रुपये बैंक, 13200 रुपये, जेवर ः 120 ग्राम सोना, एक स्कूटर - एक लाख रुपये कुल कीमत- 1323000 रुपये

पति के पास ः नकद 190000 रुपये बैंक

15000 रुपये जेवर - 50 ग्राम सोना एक कार स्कारपियो

18.90 लाख रुपये कुल कीमत - 2695000 रुपये

लोन - 8 लाख रुपये

राजनैतिक पृष्ठभूमि - ससुर सुरेंद्र गोयल गांव का नंबरदार है।

हेमलता सैनी - पार्टी- आजाद

नकद - एक लाख रुपये बैंक

- एक लाख 88 हजार रुपये जेवर

- 50 ग्राम सोना कुल कीमत -

छह लाख 88 हजार रुपये

पति के पास ः नकद - 50 हजार रुपये बैंक - 1818 रुपये जेवर - 20 ग्राम सोना

वाहन - एक मोटरसाइकिल बुलेट जिसकी कीमत एक लाख 54 हजार रुपये है।

कुल कीमत तीन लाख 65 हजार रुपये

राजनैतिक पृष्ठभूमि ः पति संदीप सैनी पहले भाजपा से जुड़े थे और राजनीति में सक्रिय हैं।

अंजू बाला पार्टी- आजाद

नकद - 80 हजार रुपये बैंक

- 258654 रुपये जेवर , 40 ग्राम सोना कार, 10 लाख रुपये की कुल वैल्यू, 16 लाख 88 हजार रुपये

पति के पास नकद ः 60 हजार रुपये बैंक, 61446 रुपये जेवर

- 20 ग्राम सोना कुल कीमत- 271000 रुपये

राजनैतिक पृष्ठभूमि ः पति पवन चुघ लंबे समय से भाजपा व आरएसएस से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed