फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Candidates need not worry about accommodation and food, the service system is ready

Kaithal News: ठहरने और भोजन की चिंता न करें अभ्यर्थी, तैयार है सेवा तंत्र

Fri, 25 Jul 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 25 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Candidates need not worry about accommodation and food, the service system is ready
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में 26 व 27 जुलाई को आयोजित होने वाली सीईटी परीक्षा के मद्देनजर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं आगे आई हैं। जिला प्रशासन की तैयारियों के साथ समन्वय बनाते हुए इन संस्थाओं ने शहर के विभिन्न स्थानों पर ठहरने और भोजन की निशुल्क व्यवस्था करने का निर्णय लिया है।

कल से शुरू होगी व्यवस्था

इन संस्थाओं द्वारा 26 जुलाई से ही यह सेवा शुरू कर दी जाएगी, ताकि दूरदराज से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह सुविधा महिला और पुरुष दोनों परीक्षार्थियों के लिए समान रूप से उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


कोई शुल्क नहीं लिया जाएगाः सूर्यकुंड डेरे के महंत रमनपुरी ने बताया कि परीक्षार्थियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सेवा पूरी तरह से निःस्वार्थ भाव से की जा रही है। गुर्जर भवन धर्मशाला के प्रधान सुरेश तंवर ने कहा कि कैथल में रहने-खाने की मुफ्त सुविधा उनके भवन में उपलब्ध रहेगी। साथ ही, उन्होंने हरियाणा की अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में आने वाले परीक्षार्थियों के लिए ऐसी ही सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिलेंगी नि:शुल्क सुविधाएं :
स्थान
हेल्पलाइन नंबर

गुर्जर भवन धर्मशाला, सीवन रोड
7206191399, 9416310778

सूर्यकुंड डेरा, माता गेट
9812791008

श्री गीता भवन मंदिर, सिटी थाना के पास
9416039888

ब्राह्मण धर्मशाला, सीवन रोड
9416911123

रविदास मंदिर, प्रताप गेट
9813212800, 9812736103

जीवन रक्षक दल कार्यालय, ऋषि नगर
9813298937

श्री सनातन धर्म मंदिर, क्वालिटी चौक, कैथल
9996362643

प्रशासनिक हेल्पलाइन नंबर

n
1800-180-132

n
01746-298928

n
01746-294040

परीक्षा के सफल आयोजन के लिए बसों की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, और कार्मिकों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। -प्रीति, उपायुक्त

परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। परीक्षार्थियों से अपील है कि वे आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करें, कोई भी आभूषण पहनकर न आएं, और महिला परीक्षार्थी बालों में केवल सामान्य रबर बैंड ही लगाएं, धातु के क्लिप्स या क्लचर से बचें। -आस्था मोदी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed