फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Camps will be set up to expedite the self-enumeration campaign: DC

स्व-गणना अभियान में तेजी लाने के लिए लगाए जाएंगे कैंप : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Camps will be set up to expedite the self-enumeration campaign: DC
कैथल। डीसी अपराजिता ने कहा कि 30 अप्रैल तक स्व-गणना की जा रही है। स्व-गणना को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि नगर निकायों को शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर कैंप लगाने के लिए कहा गया है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों के माध्यम से शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों को भी इस अभियान से जोड़ा गया है। कॉलेज, स्कूल और आईटीआई संस्थानों में विशेष कैंप आयोजित कर विद्यार्थियों और आमजन को स्व-गणना प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जिलावासी पोर्टल (se.census.gov.in) पर जाकर अपना पंजीकरण करें और इस राष्ट्रीय कार्य में भागीदारी निभाएं। इस सुविधा के माध्यम से अपने मकान, परिवार के सदस्यों तथा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल बन सके। डीसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्व-गणना पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करें और सही जानकारी दर्ज कर जनगणना कार्य को सफल बनाने में सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed