फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Campaign to remove animals from roads

सड़कों से पशु हटाने की मुहिम शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Campaign to remove animals from roads
05-कैथल। बेसहारा पशुओं को गोशाला पहुंचाते हुए एजेंसी कर्मी। - फोटो : Kaithal
कैथल। हादसों का कारण बन रहे बेसहारा पशुओं को सड़कों से हटने की मुहिम बुधवार से शुरू कर दी गई । नगर परिषद, निजी एजेंसी और गोरक्षा दल के साथ सड़कों पर घूम रहे पशुओं को नंदीशाला भेजेगी। नंदीशाला में स्थान न होने पर गोशाला समितियों से बात करके वहां पशु भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

एक अनुमान के अनुसार शहर में गोवंश सहित अन्य लगभग एक हजार से अधिक बेसहारा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। इन पशुओं के कारण एक पुलिस कर्मचारी के बेटे की दो सप्ताह पहले ही पसली टूटी थी। वहीं मंगलवार सायं करनाल रोड पर एक बाइक सवार बुजुर्ग व मासूम बच्चा उस समय बच गए, जब अचानक काले रंग का सांड़ उनकी बाइक के सामने आ गया। इस तरह के हादसे रोजाना ही हो रहे है। समस्या से निजात दिलाने के लिए सामाजिक संगठन धरना देने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि संदीप गर्ग ने बताया कि बेसहारा पशुओं को पकड़ने का काम शुरू कर दिया है। बुधवार को तीन टीमों ने पशु पकड़े। एक एजेंसी को टेंडर दिया गया है। उस एजेंसी की टीम, गोरक्षा दल की टीम व नगर परिषद की टीमों ने पशुओं को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि अब गोशालाओं में टैगिंग के साथ-साथ रजिस्टर बनाया जाएगा, जिसमें पशुओं की संख्या अंकित होगी। गोशाला से कोई गाय कम हुई तो उसका कारण दर्ज किया जाएगा। इस तरह से गोशालाओं में एक बार भेजी गई गायों की निगरानी की जाएगी कि वे दोबारा से तो बाहर नहीं आ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवन रक्षक दल ने दिया लघु सचिवालय में धरना
कैथल। बेसहारा गोवंश को गोशाला व नंदीशाला में पहुंचाने की मांग के समर्थन में जीवन रक्षक दल ने लघु सचिवालय में धरना दिया। धरने को कई संगठनों ने समर्थन दिया।
संस्था के प्रधान राजू डोहर ने कहा कि बेसहारा गाय और नंदी सड़कों पर घूम रहे हैं। इससे वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हें सड़कों से हटाने के लिए वे प्रशासन व सरकार से कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। अब फिर जीवन रक्षक दल ने डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। साथ ही नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग को ज्ञापन सौंपा है।

राजू ने बताया कि धरने का हिंदू महासंघ, रेल यात्री कल्याण समिति, ब्रह्म कल्याण समिति, ब्राह्मण युवा सभा, साइकिल क्लब, नेकी की दीवार, सेवा संघ व अन्य संस्थाओं ने समर्थन किया। इस अवसर पर वार्ड नंबर 23 के एमसी लीलू सैनी, 29 के एमसी राज सैनी वार्ड पांच से एमसी राजकली, 11 से सुशीला शर्मा, सेवा संघ से शिव शंकर पाहवा, सतवीर थुआ, रणधीर सांघन, रतनलाल, राकेश शर्मा, प्रवीण शर्मा, सुरेश बजरंगी, सचिन धमीजा, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed