{"_id":"69629e83fa4169a7da022847","slug":"campaign-against-drug-abuse-launched-in-khedi-ghulam-kaithal-news-c-18-1-knl1004-821135-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खेड़ी गुलाम में चलाया नशे के खिलाफ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खेड़ी गुलाम में चलाया नशे के खिलाफ अभियान
Sun, 11 Jan 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गांव खेड़ी गुलाम में पुलिस प्रशासन ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान आयोजित किया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों, युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया और उन्हें इससे दूर रहने का आह्वान किया।
पुलिस ने समझाया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। टीम ने कहा कि नशे की लत भविष्य को अंधकार की ओर ले जाती है और इससे अपराध, आर्थिक तंगी व मानसिक समस्याएं बढ़ती हैं।
अभियान के दौरान ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति नशे के कारोबार में लिप्त है या इसका सेवन करता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण गुलशन और नरेश ने प्रशासन की इस मुहिम की सराहना की।