फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Camp started at Indoor Stadium for Junior National Handball

जूनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल के लिए इंडोर स्टेडियम में शुरू हुआ शिविर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Camp started at Indoor Stadium for Junior National Handball
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल में हैंडबॉल संघ की ओर से हरियाणा की टीम में चयन को लेकर कैथल के इंडोर स्टेडियम में शिविर शुरू किया गया। इसमें लड़कों का जूनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल के लिए चयन किया जाएगा। यह शिविर 28 मार्च तक चलेगा। इसमें प्रदेश भर से लगभग 25 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 18 खिलाड़ियों का चयन टीम में किया जाएगा। इसके बाद 31 मार्च से चार अप्रैल तक विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में लड़कों की जूनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 29 मार्च को हरियाणा की टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो जाएगी।

हैंडबॉल एसोसिएशन के जिला सचिव दिलावर सिंह की देखरेख में यह शिविर शुरू हुआ है। कोच प्रशांत राय ने बताया कि कैथल जिले के तीन खिलाड़ी इस शिविर में भाग ले रहे हैं। कैथल से खिलाड़ी पंकज, राहुल और अरविंद हैं। तीनों खिलाड़ी इंडोर खेल स्टेडियम में उनके और डा. राजेश कुमार के पास अभ्यास करते हैं। इसके अलावा हिसार से आठ, अंबाला से एक, कुरुक्षेत्र से एक, जींद से सात, झज्जर से एक, पानीपत से एक, रोहतक से एक, पलवल से एक, रेवाड़ी से एक खिलाड़ी शिविर में भाग ले रहे हैं। सभी खिलाड़ियों के रहने और खाने की व्यवस्था जिला हैंडबाल एसोसिएशन के पदाधिकारियों की तरफ से की गई है। खिलाड़ियों को सुबह-शाम अभ्यास करवाया जाएगा। कोच प्रशांत राय ने बताया कि लड़कों की जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शिविर रविवार को शुरू हो चुका है। प्रदेश के 25 खिलाड़ी शिविर में भाग ले रहे हैं, जिनमें से 18 खिलाड़ियों का चयन हरियाणा की टीम में किया जाएगा। उन्हें उम्मीद है कि इस प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम पदक लेकर ही आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed