फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bypassing the rules, danger to children in vehicles remains

कैथल: नियम दरकिनार, वाहनों में बच्चों को खतरा बरकरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Bypassing the rules, danger to children in vehicles remains
20-कैथल। एक स्कूल वाहन में ढुस ढुस कर बिठाए बच्चे। - फोटो : Kaithal
कैथल। एक महीने बाद स्कूलों में दाखिलों के लिए नया सत्र शुरू हो जाएगा लेकिन तमाम निजी स्कूलों की तरफ से वाहनों की समय पर पासिंग नहीं हो रही। नियमों को दरकिनार करके वे वाहनों को दौड़ रहे हैं। इसका नतीजा यह है कि अभिभावकों को अपने बच्चों को ऑटो और निजी गाड़ियों को लगाना पड़ रहा है। वहीं, कई स्कूलों ने भी बिना अनुमति के ऑटो और निजी गाड़ियों को लगाया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आरटीए के नियम के तहत निजी स्कूलों की ओर से हर वर्ष आरटीए विभाग से पासिंग करवाई जाती है। इस समय कई स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरों से लेकर नंबर प्लेट तक नहीं है। वहीं, प्राथमिक चिकित्सा के बॉक्स भी नहीं है। इससे साफ है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में हैं 400 से अधिक निजी स्कूल, एक हजार से अधिक बसें
इस समय जिले में कुल 400 निजी स्कूल हैं। इन सभी निजी स्कूल की ओर से बच्चों के लिए एक हजार से अधिक बसें संचालित की जा रही हैं। अधिकतर बसों में पासिंग के समय तो सभी सुविधाएं दिखाई जाती हैं, लेकिन पासिंग के बाद तुरंत बाद ही यह सुविधाएं बसों में से गायब हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीए कार्यालय में कार्यरत प्रभारी शीशपाल ने बताया कि विभाग की ओर से समय-समय पर स्कूली बसों की भी जांच की जाती है। इस जांच के तहत यह जानकारी ली जाती है कि इसमें सभी सुविधाएं है या नहीं। पासिंग करने के लिए भी एक विशेष टीम बनाई गई है। यदि बसों में सुविधाओं की कमी होती है तो उसकी पासिंग नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed