{"_id":"681e5bc52c5c9f6d0105c210","slug":"buses-going-to-border-areas-have-been-closed-till-further-orders-kaithal-news-c-18-1-knl1004-642970-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बॉर्डर इलाकाें में जाने वाली बसें आगामी आदेशों तक की गईं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बॉर्डर इलाकाें में जाने वाली बसें आगामी आदेशों तक की गईं बंद
Sat, 10 May 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 10 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भारत-पाकिस्तान की युद्ध की आहट के बीच रोडवेज की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसके यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रोडवेज ने शुक्रवार से कैथल से कटरा और पंजाब के बॉर्डर इलाकाें में जाने वाली बसों को आगामी आदेशों तक बंद कर दिया है। प्रदेश सरकार के आदेशों पर महाप्रबंधक ने यह फैसला लिया है। इसके साथ ही एक दिन पहले ही वहां गई हुई बसें भी वापस लौट चुकी हैं।
हालांकि अभी पंजाब के संगरूर और पटियाला जिले में जाने वाली बसों को बंद नहीं किया गया है। यह बसे पहले के दिनाें की तरह से संचालित की जा रही है। रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार सुबह के समय पठानकोट और अमृतसर जाने वाली बसों को भेजा गया था, लेकिन यह बसें जालंधर से ही वापस लौट जाएंगी।
तीनों रूटों पर जाती है एक-एक बस-
रोडवेज की ओर से इस समय कैथल से पठानकोट, अमृतसर और कटरा के लिए एक-एक बस जाती हैं। इसमें एक बस इन रूटों पर जाती हैं। जबकि दूसरी बस इन रूटों से वापस होती है। अब इन बसों का संचालन विभाग के मुख्यालय के आदेशों तक पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस संदर्भ में कैथल रोडवेज के महाप्रबंधक कमलजीत चहल ने बताया कि आला अधिकारियों के निर्देशों पर कैथल से पंजाब में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे जिले पठानकोट और अमृतसर व कटरा जाने वाली बसों को आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया है। हालांकि पंजाब के अन्य जिलों में जाने वाली बसें सामान्य रूप से चलाई जा रही है। अभी तक इन रूटों पर बसों को बंद करने के कोई आदेश नहीं है।
दुकान के बाहर लगे एलईडी और बिल बोर्ड बंद रखें
कैथल। उपायुक्त प्रीति ने सभी मार्केट एसोसिएशन व दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी दुकानों के बाहर लगाए गए एलईडी, साइन बोर्ड को कुछ दिनों के लिए नियमित तौर पर बंद कर दें, ताकि रात के समय यदि ब्लैक आउट की जरूरत हो जाए तो दुकानें बंद होने पर कोई परेशानी न आए। समाजसेवी संस्थाओं की सूची तैयार कर उनके साथ भी सामंजस्य बनाया जा रहा है। संवाद
राष्ट्रीय लोक अदालत आगामी आदेशों तक स्थगित
कैथल। सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कंवल कुमार ने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष मेहला आदेशानुसार 10 मई शनिवार को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत आगामी आदेशों तक स्थगित कर दी गई है। संवाद
टेस्टिंग कर बजाया सायरन
कैथल। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच शुक्रवार शाम पांच बजे जिला प्रशासन की ओर से टेस्टिंग करते हुए सायरन बजाया गया। इस मौके पर उपायुक्त प्रीति ने बताया कि जिले में स्थिति पूरी तरह से सामान्य एवं शांतिपूर्ण है। किसी भी तरह से घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन सायरन आदि बजाकर ट्रायल ले रहा है। ब्लैक आउट कर तैयारी परखी जा रही है। यह सब एहतियातन तैयारियां हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर होने वाली परेशानियों से निपटना आसान हो सके।
आमजन रहें सचेत
उपायुक्त प्रीति ने आम लोगों से कहा कि किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं और न ही इन पर विश्वास करें। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाते हुए पाया जाता है तो उसकी सूचना कंट्रोल रूम में दिए गए टोल फ्री नंबर 18001801332 पर दें। जिलावासी अनावश्यक रूप से यात्रा पर घरों से बाहर न निकलें।
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जारी हालात के मद्देनजर डीसी प्रीति ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से बारीकी से एहतियातन तैयारियां की जा रही हैं।
गांव व शहरों में जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत एवं बचाव कार्याें के लिए कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
सभी एसडीएम को जहां उपमंडल स्तर पर बैठक लेकर एहतियातन तैयारियों को पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं गांवों में हर गांव में पटवारी या ग्राम सचिव की ड्यूटी लगाई गई है। जो सरकार द्वारा जारी सूचनाओं के अनुसार तुरंत काम शुरू करवाएंगे। गांवों में पूर्व सैनिकों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
इसके अलावा जिले के सभी शहरों व गांवों में सायरन या फिर साउंड सिस्टम का प्रबंध किया जा रहा है। इनमें पहले से धार्मिक स्थलों पर लगे साउंड सिस्टम हों, या किसी अन्य उद्देश्य से लगाए गए साउंड सिस्टम हों, सभी का जरूरत पड़ने पर प्रयोग किया जा सके, ऐसी एक योजना तैयार कर ली गई है। जिले में जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस, दमकल की गाडि़यां, जेसीबी, क्रेन व अन्य आपात स्थिति में जरूरत के आवश्यक उपकरणों की एक सूची तैयार कर ली गई है ताकि जरूरत पड़ने पर किसी प्रकार की असुविधा न हो। संवाद