फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bus service started for Chandigarh

Kaithal News: चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू

Wed, 21 Feb 2024 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 21 Feb 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Bus service started for Chandigarh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। किसान आंदोलन के चलते एक सप्ताह से कैथल से चंडीगढ़ जाने वाली बस सेवा बंद थी। जिसे सोमवार को ग्रामीण रूटों से होते हुए चंडीगढ़ तक शुरू कर दिया है। इससे चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को राहत मिली है।

कैथल से चलकर यह बस कुरुक्षेत्र, पिपली, बराड़ा से होते हुए चंडीगढ़ तक पहुंचेगी। बस का सफर थोड़ा लंबा जरूर हुआ है, लेकिन यात्रियों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यात्रियों का किराया चंडीगढ़ तक पहले वाला 135 रुपये ही लगेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 13 फरवरी से प्रदेश में किसान आंदोलन चला हुआ है। जिसके चलते जिले से लगते पंजाब बॉर्डरों पर कड़ी सुरक्षा की गई है, ताकि किसान दिल्ली कूच न कर सके। इसलिए पंजाब की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद है। जिस कारण से बसें की चंडीगढ़ तक नहीं जा पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रोडवेज विभाग ने यात्रियों के लिए ग्रामीण रूटों से होते हुए चंडीगढ़ के लिए बसों का संचालन कर दिया है। अब यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। सुबह पांच बजे से लेकर शाम सात बजे तक हर 20 मिनट में चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा है।


चंडीगढ़ के लिए बस सेवा बहाल की दी गई है। जो यात्री चंडीगढ़ जाते हैं उनको किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। कैथल से कुरुक्षेत्र, पिपली, बराड़ा से होते हुए बस चंडीगढ़ पहुंच रही है। इस रूट से यात्रियों से किराया भी पहले वाला ही लिया जा रहा है। कैथल से हर 20 मिनट में चंडीगढ़ के लिए बस सर्विस है। -निरंजन सिंह, ड्यूटी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed