फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bus going to Shamli stopped

Kaithal News: शामली जाने वाली बस को किया बंद

Sat, 12 Oct 2024 04:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 12 Oct 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Bus going to Shamli stopped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रोडवेज विभाग ने पठानकोट के बाद अब यूपी के शामली जाने वाली बस को भी बंद कर दिया है। ऐसे में अब यात्री कैथल से सीधा शामली नहीं जा सकेंगे। इससे पहले विधानसभा चुनाव के दौरान रोडवेज ने पठानकोट जाने वाली बस को बंद किया था।

गौरतलब है कि शामली के रूट पर चल रही बस में यात्रियों की कमी के चलते रोडवेज को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था। ऐसे में डिपो ने इस बस को बंद करने का फैसला लिया है। यह बस कैथल से सुबह करीब साढ़े सात बजे शामली के रवाना होती थी, लेकिन अब फिर से बंद किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रोडवेज विभाग ने पिछले साल 2023 में कैथल से शामली के लिए नई बस सेवा शुरू की थी। इस रूट पर बस सेवा वर्ष 2015 के बाद से बंद थी। एक साल तक इस रूट पर बस शुरू होने के बाद फिर से बंद कर दिया गया है। इस बस सेवा के संचालन से यात्री जिले से सीधा यूपी जा सकते थे। अब इस बस के बंद होने के बाद उन्हें फिर से यमुनानगर, करनाल और पानीपत के रास्ते यूपी में जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टैंड के ड्यूटी प्रभारी निरंजन सिंह तंवर ने बताया कि पिछले साल जुलाई में कैथल से शामली तक नए रूट पर बस सेवा की शुरूआत की थी। परंतु इस बस सेवा के संचालन से रोडवेज को घाटा हो रहा था। ऐसे में रोडवेज प्रबंधन

इस रूट पर फिर से बस बंद करने का निर्णय लिया है। आगामी आदेशों तक यह बस सेवा बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed