फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Burning of 55 feet high effigy of Ravana in Sevan

Kaithal News: सीवन में 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन

Wed, 25 Oct 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 25 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Burning of 55 feet high effigy of Ravana in Sevan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। दशहरा मैदान सीवन में श्री बाबा नारायण दास रंगमंच क्लब की ओर से इस बार 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया। सबसे पहले नगर में भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा के बाद दशहरा मेला में रामा दल व रावण दल के बीच युद्ध हुआ। इसमें श्री राम ने रावण को मार गिराया।

बतौर मुख्यातिथि पूर्व विधायक बूटा सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र हंस ने की और मंच संचालन मांगे राम शर्मा ने किया। बूटा सिंह ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है। हमें दशहरा पर अपने अंदर के रावण को भी खत्म करना चाहिए और प्रण लेना चाहिए कि हम अपने समाज और देश के लिए कुछ करेंगे। बुराइयों के खात्मे से ही आगे बढ़ा जा सकता है। इस मौके पर लोगों ने खरीदारी भी की।
विज्ञापन


इस मौके पर क्लब के प्रधान आजाद सुरेश सैनी गज्जन सिंह गोबिंदपुरा, बलविंद्र सिंह प्रभावत, सोनू सैनी, पवन शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, शेखर राणा, चेतन शर्मा, बलराम स्नेही, पाली सैनी, सुरेश सैनी, प्रवीन हंस, जोगिंद्र शर्मा, दिनेश गौतम, विनोद गौतम, रितिक शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूंडरी में सुंदर झांकियों ने लोगों का मन मोहा

पूंडरी। जय भारत ड्रामाटिक क्लब पूंडरी ने इंडोर-आऊटडोर स्टेडियम में दशहरा महोत्सव मनाया। जिसे देखने के लिए काफी संख्या में शहरवासी पहुंचे हुए थे, कार्यक्रम को रोमांचक व दर्शनीय बनाने के लिए बाहर से सुंदर झांकियां मंगवाई थी। इन्होंने लोगों का मन मोह लिया। ठीक छह बजे रावण दहन किया गया। बतौर मुख्यातिथि रोबिन ने शिरकत की व अध्यक्षता क्लब के प्रधान नरेश मनचंदा ने की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन सैनी मौजूद रहे। क्लब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में रावण, मेधनाथ व कुंभकर्ण के तीन पुतले बनाए गए थे, बता दे कि क्लब पिछले 49 वर्षों से दशहरा उत्सव का शानदार आयोजन करता आ रहा है। इस मौके पर कल्ब के बलराम खुराना, बंटी ग्रोवर, अश्विनी खुराना, सुनील दुआ सहित क्लब के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद

राजौंद में भी धूमधाम

राजौंद। नगर में दशहरे का पर्व धूम धाम से मनाया। लोगों ने एक दूसरे को बधाई देते हुए, मिठाई के डिब्बे दिए। प्रथम नवरात्र के साथ साथ सांझी माता की पूजा शुरू करने से पहले माता के चरणों में जौ की बिजाई करते है। दशहरे पर बहनों ने सुबह सवेरे भाइयों के कानों में पर यह जौ रखकर भाई की लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी बहनों का मान सम्मान बचाने की शपथ ली। भाइयों ने बहनों को उपहार भी दिये। बहनों ने बताया कि हर साल इस पर्व का इंतजार रहता है क्योंकि इस पर्व पर भाई के साथ पिता और घर के अन्य बुजुर्गों से भी उपहार मिलते हैं। संवाद


अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन ः रणधीर सिंह

चीका। श्री भवानी मंदिर चीका प्रांगण में 66 वें दशहरा मेला आयोजित किया। इसमें श्री आदर्श नाटक क्लब की तरफ पिछले नौ दिनों से आयोजित की जा रही राम लीला के बाद 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया। दशहरा मेला कार्यक्रम में नगरपालिका चीका की अध्यक्ष डॉ. रेखा रानी ने बतौर मुख्यातिथि व हरियाणा डेयरी विकास संघ के चेयरमैन रणधीर सिंह ने बतौर वशिष्ठ तिथि शिरकत की। वशिष्ठ अतिथि रणधीर सिंह ने कहा कि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है। रणधीर सिंह ने कहा कि विधायक ईश्वर सिंह के प्रयासों से चीका में बस अड्डा व बाईपास को मंजूरी मिली है। आदर्श नाटक क्लब के प्रधान बलबीर सैनी, एसडी सभा के प्रधान राजीव शर्मा व सेवा समिति के प्रधान रमेश मिगलानी ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मोती राम गर्ग, हंस राज जिंदल, गुरबक्स सीड़ा, रविंद्र बिंदलिश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed