फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BSC sports course will start in Jat Degree College

Kaithal News: जाट डिग्री कॉलेज में शुरू होगा बीएससी स्पोर्ट्स का कोर्स

Wed, 24 May 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 24 May 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
BSC sports course will start in Jat Degree College
कैथल। जाट डिग्री कॉलेज में नए सत्र से बीएससी स्पोर्ट्स का कोर्स शुरू किया जाएगा। वहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जाट शिक्षण संस्थान के लिए 50 लाख रुपये जारी किए हैं। इस धनराशि को खर्च करने के लिए सात सदस्यों की विशेष कमेटी का भी गठन कर दिया गया है। यह विशेष धनराशि जारी करने पर संस्थान की प्रबंधक समिति ने उपमुख्यमंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन

प्रबंधक समिति के संयोजक सतबीर मलिक ने कहा कि संस्था के फरवरी में आयोजित हुए वार्षिकोत्सव में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मुख्य अतिथि थे। इस दौरान उन्होंने 50 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। अब उन्होंने यह धनराशि जारी कर दी है। इसके साथ ही कैथल से विधायक लीला राम ने भी पांच लाख रुपये देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

उन्होंने भी यह धनराशि जारी कर दी है। इस धनराशि से संस्था कोचिंग सेंटर व ई-लाइब्रेरी खोलेगी। इसके साथ ही अन्य कार्य भी करवाएं जाएंगे। बलराज नौच ने बताया कि सरकार की तरफ से जाट डिग्री कॉलेज की नियमित एनओसी जारी की गई है। इस पर भी वह सरकार का आभार जताते हैं। अवतार सीड़ा ने कहा कि संस्था सरकार के इस विशेष सहयोग पर आभार जताती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जाट डिग्री कॉलेज में नए सत्र से बीएससी स्पोर्ट्स का कोर्स भी शुरू किया जाएगा। इसकी अनुमति कॉलेज को मिल चुकी है। जेपी जागलान ने कहा कि सरकार की तरफ से मिली विशेष धनराशि खर्च करने के सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इसमें रामपाल सिंह, पूर्व डीईओ शमशेर सिंह सिरोही, पूर्व एसडीओ दलीप, चंद्रशेखर, प्राचार्य डॉ. भीम सिंह चहल, दिनेश ढिल्लो व कुलदीप गोपेरा को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। इस मौके पर राजेंद्र ढुल, सूरज सहारण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed