{"_id":"6834cd7ca74adb168e058826","slug":"boxing-player-rani-punia-was-honored-with-a-memento-kaithal-news-c-18-1-knl1004-656023-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बॉक्सिंग खिलाड़ी रानी पुनिया को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बॉक्सिंग खिलाड़ी रानी पुनिया को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
Tue, 27 May 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 27 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। जिलाध्यक्ष भीम कौशिक के नेतृत्व में भागल गांव की बॉक्सिंग खिलाड़ी रानी पुनिया को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर सीड़ा तोमर खाप प्रवक्ता हरजिंदर नंबरदार विशेष तौर पर मौजूद रहें। निफा संस्था की ओर से भीम कौशिक ने बताया कि यह प्रयास खिलाड़ियों को शारीरिक व मानसिक तौर पर फिट रहने के लिए प्रेरणा है, ताकि वह खुद भी नशे जैसी कुरीति से दूर रहें और अपने साथियों को भी इस सामाजिक बुराई से दूर रखें।
सीड़ा तोमर खाप प्रवक्ता हरजिंदर नंबरदार ने कहा कि उन्हें जिदगी में मेहनत करके अच्छा मुकाम हासिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले खिलाडि़यों के लिए खेल कोटे में विशेष नियुक्तियां होती हैं तथा उन्हें अपने खेल के साथ साथ पढ़ाई में भी विशेष रुचि दिखानी चाहिए, ताकि वे अपने पांव पर खड़े हो सकें व जीवन में बेहतर मुकाम हासिल कर सकें।
उन्होंने कहा कि इसके लिए अनुशासन व कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर रिंकल सिंगला, हरदीप प्रभोत भी मौजूद रहे।