फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bone shivering cold after drizzle

Kaithal News: बूंदाबांदी के बाद हाड़ कंपाने वाली ठंड

Sun, 12 Jan 2025 07:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 12 Jan 2025 07:10 AM IST
विज्ञापन
Bone shivering cold after drizzle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कंपकंपाती ठंड से सब परेशान हैं। शुक्रवार को कोहरा छाए रहने के बाद शनिवार सुबह सूर्य के दर्शन हुए लेकिन बाद मंे बादल छा गए। देर शाम बूंदाबांदी शुरू हुई तो ठंड हाड़ कंपाने वाली बन गई। उधर, ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल को फायदा होने की किसानों ने बात कही।

मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश की संभावना जताई है। बुधवार और वीरवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं। गौरतलब है कि जिले में पल-पल मौसम में बदलाव हो रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह के समय कोहरा तो नहीं छाया पर सुबह से लेकर शाम तक बादलों ने आसमान को घेरा और बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत रविवार को तेज बारिश का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कई दिन से लगातार ठंड बढ़ रही है। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है और लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। हालांकि इस मौसम में गेहूं की फसल को काफी फायदा मिलेगा। वहीं, इस मौसम में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के अधीन कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डाॅ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि 13 जनवरी के बाद फिर से बरसात का मौसम बन सकता है। इससे पहले केवल सुबह के समय कोहरा छाया रहने की आशंका है। सरसों व सब्जियों को नुकसान हो सकता है पर कोहरा छाने से गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा।

शीतलहर की चपेट में राजौंद, धंधे पर असर

राजौंद। शनिवार को पूरा दिन राजौंद शीतलहर की चपेट में रहा। जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। शनिवार को सर्द हवाओं ने मौसम में ठंड के एहसास को एक बार फिर बढ़ा दिया है। ठंड होने से दुकानदारों के काम धंधे पर भी इसका असर पड़ा। ठंड से बचने के लिए दुकानदार के साथ आमजन अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई दिए। ठंड का असर बेजुबान पशु पक्षियों पर भी देखने को मिला। संवाद

सीवन में बाजार की चहल-पहल फीकी

सीवन। कई दिनों से छाए सर्द मौसम ने जनजीवन की रफ्तार थामने के साथ बाजार की चहल-पहल फीकी कर दी है।

सुबह और शाम के समय हो रही धुंध के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। शुक्रवार शाम को ही धुंध पडऩी आरंभ हो गई। शनिवार की शाम करीब 7 बजे ही धुंध बहुत गहरी हो गई और दृश्यता बहुत ही कम हो गई। वाहन चालकों को लाइटें जला कर धीमी गति में सफर करना पड़ रहा था।


रात के समय किसी अज्ञात वाहन ने नगर के बीच में बने डिवाइडर से टक्कर मार दी और डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया। इन डिवाइडरों के सिरों पर रात को चमकने वाले स्टीकर लगवाए गए थे पर यह हादसा हो गया। सुबह की घनी धुंध ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। वाहनों के शीशों पर बर्फ की परतें जम रही हैं। जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ने सर्दी को और अधिक तीखा कर दिया है। संवाद

फाइल फोटो--कल्पना।

फाइल फोटो--कल्पना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed