फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Body of a youth recovered from a canal in Pundri area

Kaithal News: पूंडरी क्षेत्र में रजबाहे से युवक का शव बरामद

Thu, 15 Jan 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 15 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Body of a youth recovered from a canal in Pundri area
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। बुधवार सुबह पूंडरी क्षेत्र में एक रजबाहे से करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रजबाहे के पास से गुजर रहे लोगों ने शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पूंडरी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को रजबाहे से बाहर निकलवाया।

पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से शव को सिविल अस्पताल कैथल भिजवाया, जहां डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक की पहचान करीब 34 वर्षीय शिव कुमार के रूप में हुई है, जो पिहोवा का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार मृतक मानसिक रूप से कुछ परेशान बताया जा रहा है और मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था।
विज्ञापन


इत्तफाकिया मौत की धाराओं में मामला दर्ज : इस संबंध में पुलिस ने पूंडरी के एमसी राम प्रसाद के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। पूंडरी थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को रजबाहे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया अनुमान है कि युवक की मौत ठंड लगने के कारण हुई हो सकती है, हालांकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। फिलहाल किसी तरह की चोट के निशान सामने नहीं आए हैं।


20 दिन पहले बस अड्डा कैथल के पास भी मिला था शव ः उल्लेखनीय है कि करीब 20 दिन पहले बस अड्डा कैथल के बाहर भी एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक का शव ऑटो स्टैंड की ओर रखे एक तख्त पर पड़ा मिला था। उस समय भी अत्यधिक ठंड के कारण मौत होने की आशंका जताई गई थी। मृतक की पहचान 40 वर्षीय संजय, निवासी गांव करोड़ा के रूप में हुई थी। रोजाना की तरह जब ऑटो चालक ऑटो स्टैंड पर पहुंचे तो उन्होंने एक व्यक्ति को तख्त पर अचेत अवस्था में देखा। नजदीक जाकर जांच करने पर उसके मृत होने का संदेह हुआ, जिसके बाद डायल-112 और सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed