फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   body found

ढांड रोड पर निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिला घर से लापता 23 वर्षीय युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
body found
body found - फोटो : Kaithal
मंगलवार से घर से लापता 23 वर्षीय युवक का शव बुधवार शाम को ढांड रोड स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिला। इस घटना से आसपास सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। युवक की पहचान गांव मटौर हाल निवासी ऋषिनगर गली नंबर पांच कैथल के रूप में हुई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

मृतक युवक के पिता सतपाल सिंह ने बताया कि उसका 23 वर्षीय बेटा विशाल मंगलवार शाम को घर से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं आया। उन्होंने फोन और अन्य तरीकों से उसका पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बुधवार शाम को ढांड रोड स्थित क निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास पुलिस को उसकी लोकेशन मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक मृत अवस्था में पाया गया, उसके मुंह से खून बहा हुआ था। पास में एक लाइटर व चम्मच भी पड़ा था। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे सिविल लाइन पुलिस के कर्मचारी व एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए । युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया।
विज्ञापन

युवक के पिता सतपाल सिंह ने बताया कि वे गढ़ी पाड़ला स्थित को-आप्रेटिव बैंक में अधिकारी है। विशाल जिले के बाहर के किसी कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहा था। दो बहनों का अकेला भाई था। उन्होंने यह भी बताया कि दो दिन पहले उसका बेटा किसी शादी समारोह में भी गया था। उसने घर आकर किसी द्वारा उसे चोट मारने की बात भी कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन एसएचओ बिलाशा राम ने बताया कि शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची गई। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed