फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Block Samiti Chairperson Archana took the oath.

Kaithal News: ब्लाक समिति चेयरपर्सन अर्चना ने ली शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Block Samiti Chairperson Archana took the oath.
पूंडरी में शपथ ग्रहण के बाद नवनियुक्त चेयरपर्सन को शुभकामनाएं देते सरपंच लाभ सिंह जांबा।
पूंडरी। ब्लाॅक समिति की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन अर्चना शर्मा ने आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सतपाल जांबा के प्रतिनिधि सरपंच लाभ सिंह ने की। कैथल एसडीएम संजय दतरवाल की उपस्थिति में यह शपथ ग्रहण हुआ। सरपंच लाभ सिंह ने नवनिर्वाचित चेयरपर्सन अर्चना शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समिति विकास, पारदर्शिता व जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगी। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला सचिव निधि मोहन भी उपस्थित रहीं। शपथ ग्रहण के बाद अर्चना शर्मा ने कहा कि वे सभी को साथ लेकर क्षेत्र के समग्र विकास, पारदर्शी कार्यप्रणाली और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगी।

पूंडरी में शपथ ग्रहण के बाद नवनियुक्त चेयरपर्सन को शुभकामनाएं देते सरपंच लाभ सिंह जांबा।

पूंडरी में शपथ ग्रहण के बाद नवनियुक्त चेयरपर्सन को शुभकामनाएं देते सरपंच लाभ सिंह जांबा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed