फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Block committee member's husband attacked in Sevan

Kaithal News: सीवन में ब्लॉक समिति सदस्य के पति पर हमला

Sat, 30 Nov 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 30 Nov 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Block committee member's husband attacked in Sevan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सीवन ब्लॉक समिति सदस्य के पति पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में वोटिंग न करने के कारण यह हमला किया गया है। घायल की हालत गंभीर बताई जाती है।

शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों का कहना है कि पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इस हमले के पीछे पूर्व विधायक का हाथ हो सकता है। पुलिस हरेक पहलु को ध्यान में रखकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सीवन ब्लॉक समिति के वार्ड 4 की सदस्य सिंद्र कौर के पति सुखविंदर पर उस समय यह हमला किया गया जब वह अपने घर डेरा राय सिंह पर निर्माण सामग्री उतारवा रहे थे। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सुखविंदर ने अस्पताल में बयान देते हुए आरोप लगाया कि सीवन ब्लॉक समिति के अध्यक्ष के खिलाफ वोटिंग ने करने से खफा पूर्व विधायक ने अपने समर्थकों के माध्यम से उस पर हमला करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 12 ने किया था मतदान

गत 12 नवंबर को सीवन ब्लॉक समिति के अध्यक्ष मनजीत कौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इसमें पंचायत समिति के 16 सदस्यों में से 13 सदस्य उपस्थित हुए। इनमें 12 ने मनजीत कौर के खिलाफ वोट किया था। तब अविश्वास प्रस्ताव पारित कर मनजीत कौर को अध्यक्ष पद से हटाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed