फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Black flags shown to the candidate in Barsana

Kaithal News: बरसाना में प्रत्याशी को दिखाए काले झंडे

Wed, 25 Sep 2024 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 25 Sep 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Black flags shown to the candidate in Barsana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। निर्दलीय का गढ़ माने वाले जिले के पूंडरी विधानसभा सीट पर मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी सुल्तान जडौला का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया।

दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी की ओर मंगलवार शाम के समय रोड शो किया जाना था। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ने रोड शो तो किया, लेकिन ग्रामीणों ने उनके काफिले के आगे काले झंडे दिखा उनके खिलाफ नारेबाजी क़ी। नाराज ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रत्याशी पर आरोप लगाया कि जब वे पहले की कांग्रेस सरकार में मंत्री थे तो उस समय उन्होंने गांव के साथ नाइंसाफी की।

आरोप लगाया कि इस दौरान उन्होंने गांव के योग्य बच्चाें को नौकरी न लगा दूसरे गांवों के लोगों को रुपयों में नौकरी दी। इसके साथ रोड़ समाज की बिरादरी की धर्मशाला पर कब्जा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


नाराज ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांव से ही एक महिला निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। चुनाव लड़ने से पहले वे कांग्रेस की टिकट की मांग कर रही थी, लेकिन जडौला ने उनका टिकट कटवा दिया सुल्तान जडौला 2009 में निर्दलीय प्रत्याशी रहकर चुनाव लड़े थे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस की हुड्डा सरकार को समर्थन दिया और वे परिवहन मंत्री और सीपीएस बने। इस बार वे कांग्रेस टिकट की चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed