फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP's strength is its workers: Advocate Vedpal

भाजपा की ताकत उसके कार्यकर्ता : एडवोकेट वेदपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
BJP's strength is its workers: Advocate Vedpal
कैथल। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कपिल कमल में सदस्यता अभियान को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुनीष कठवाड़ ने की एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट वेदपाल ने शिरकत की। जिला अध्यक्ष मुनीष कठवाड़ ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छा देकर सम्मानित किया । भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट वेदपाल ने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय आवाहन पर और भाजपा की राष्ट्रीय सर्वोपरि भावना को ध्यान में रखते हुए, भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले की चारों विधानसभा की बैठक रखी गई है।
विज्ञापन

मुख्यातिथि एडवोकेट वेदपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वह राजनीतिक दल है जो अपनी स्थापना के पहले दिन से ही भारत और प्रत्येक भारतीय के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए समर्पित है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से इस राष्ट्रीय नवनिर्माण अभियान में सक्रिय भागीदार बनने और विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनने की अपील की। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट वेदपाल ने समीक्षा बैठक में कहा कि देश में विपक्ष भ्रम फैलाकर अराजकता का माहौल बना रहा है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी विदेश में जाकर देश की प्रतिष्ठा धूमिल कर रहे हैं।
विज्ञापन

संसद में हिन्दुओं को हिंसक बताने की हिमाकत की जा रही है। इतना ही नहीं, देश में आपसी सदभावना को तोड़ने के लिए माहौल बनाया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर देश के 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की एकता, अखंडता और संस्कृति के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान से जुड़ने के लिए देशभर में उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कमजोर मन से नहीं, मजबूत मन के साथ संगठन के कार्य में जुटे, क्योंकि भाजपा की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोकसभा चुनावों के परिणामों की चर्चा करते हुए कहा कि सीटें भले ही कम हुई हों, लेकिन 2019 के मुकाबले 2024 में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है और ओडिसा में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है। आंध्र प्रदेश में हम सरकार के सहयोगी की भूमिका में हैं। देश के 13 प्रांतों में हमारी सरकार है और 18 प्रांतों में एनडीए सरकार कार्य कर रही है। ये सब भाजपा के कार्यकर्ताओं के संघर्ष और सतत कार्य का परिणाम है। इस मौके पर पूर्व विधायक लीला राम प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राव सुरेंद्र, अरुण सर्राफ, राजपाल तंवर, जिला महामंत्री सुरेश संधू जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, भीम सेन अग्रवाल, एडवोकेट राजबीर कादयान, हिमांशु गोयल, शक्ति सौदा, बलविंद्र जांगड़ा, आदित्य भारद्वाज हरिचंद जांगड़ा, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed