फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP workers praised Rajbala

Kaithal News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजबाला को सराहा

Wed, 30 Oct 2024 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 30 Oct 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
BJP workers praised Rajbala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भाजपा कार्यालय कपिल कमल कैथल में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा नेत्री कार्यकारी अध्यक्ष किसान मोर्चा राजबाला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को सराहा और कहा कि उनके दम पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

उन्होंने बताया कि भाजपा के सदस्यता अभियान का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रथम सदस्य बनकर किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस अवसर पर सदस्यता ली। हरियाणा के प्रत्येक बूथ पर 250 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पार्टी में आस्था रखने वाले 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के महिला या पुरुष मिस कॉल करके, क्यू आर कोड स्कैन करके और चैट बोट, नमो एप के जरिए सदस्य बन सकते है। पार्टी के कार्यकर्ता घर घर विशेष संपर्क अभियान चलाकर भी लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएंगे और साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों से आमजन को रूबरू कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजबाला ने कहा कि एक बूथ पर 100 महिला सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष मुनीष कठवाड़ ने सदस्यता अभियान के संदर्भ में कहा कि सदस्यता प्रक्रिया को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। वहीं, सदस्यता अभियान को लेकर जिला स्तर से लेकर मंडल, शक्ति केंद्र, बूथ स्तर तक दायित्व एवं जिम्मेदारी दी गई है।


विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे जिला प्रभारी एवं चेयरमैन अमरपाल राणा को विधायक सतपाल जांबा ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक लीला राम गुर्जर, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राव सुरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed