फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP ruined Haryana in 10 years, closed five thousand government schools: Sisodia

भाजपा ने 10 साल में हरियाणा को बर्बाद किया, पांच हजार सरकारी स्कूल बंद किए : सिसोदिया

Thu, 12 Sep 2024 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 12 Sep 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
BJP ruined Haryana in 10 years, closed five thousand government schools: Sisodia

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कलायत/कैथल। आम आदमी पार्टी दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष और कलायत विधानसभा से उम्मीदवार अनुराग ढांडा ने नामांकन किया। इस मौके पर सिसोदिया ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा ने 10 साल में हरियाणा को बर्बाद करने का काम किया है। पांच हजार सरकारी स्कूल बंद कर दिए, अब ये बच्चे कहां पढ़ेंगे।

इससे पहले हवन कर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया और शहर में रोड शो निकाला। रोड शो के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और कलायत की जनता ने फूलों से उनका स्वागत किया। इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज बड़ी खुशी हो रही है कि अनुराग ढांडा के नामांकन के लिए कलायत आने का मौका मिला। पार्टी ने अनुराग ढांडा को कलायत का उम्मीदवार घोषित किया है। आप कलायत से इनको जिताकर ऐसा विधायक चुनेंगे, जो कलायत के साथ साथ पूरे हरियाणा के लिए काम करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब हरियाणा की जनता उनको लाएगा जिन्होंने दिल्ली और पंजाब में स्कूल खोले हैं। हरियाणा की जनता बीजेपी का सूपड़ा साफ करेगी। बात सरकार बनाने की नहीं, बात सरकारी स्कूल और अस्पताल बनाने की और युवाओं को रोजगार देने की है, बात 24 घंटे और मुफ्त बिजली व पानी देने की है। अच्छे स्कूल, कॉलेज और अस्पताल केवल अरविंद केजरीवाल ही बना सकते हैं। अनुराग ढांडा ने कहा कि 30 साल हो गए कलायत की राजनीति तीन परिवारों में उलझ कर रह गई है। ये तीनों परिवार के विधायक बने और मंत्री भी बने, उसके बावजूद कलायत में एक भी इंडस्ट्री नहीं है, जहां बच्चे नौकरी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed