फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP people gathered to watch the Prime Minister's program

Kaithal News: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम देखने को जुटे भाजपाई

Sat, 17 Feb 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 17 Feb 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
BJP people gathered to watch the Prime Minister's program
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रेवाड़ी में आयोजित हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को विधानसभा स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाइव देखा। शहर के भाई उदय सिंह किला परिसर में शुक्रवार को यह कार्यक्रम लाइव दिखाया। इस कार्यक्रम में कैथल से भाजपा विधायक लीला राम व अशोक गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस मौके पर दोनों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल साफ नीयत व नियति से देश व प्रदेश का सर्वांगीण विकास कर रहे हैं। सरकार की ओर से नई-नई करोड़ों रुपये की परियोजनाएं जनता को समर्पित की जा रही है। विकासात्मक परियोजनाओं से ही देश व प्रदेश व राष्ट्र विकसित होगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला की सभी विधानसभा क्षेत्रों में हुआ।
विज्ञापन


रेवाड़ी में बनने वाले एम्स से हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली, राजस्थान व उत्तर प्रदेश के लोगों को भी लाभ मिलेगा। कहा कि भारत सरकार की आयुष्मान योजना भी करोड़ों लोगों को मुफ्त में इलाज किया जा रहा है। महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलवाते हुए मुफ्त में गैस-सिलिंडर वितरित किए गए हैं। करोड़ों लोगों को मकान दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि यह समर्पित सरकार है। युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची के योग्यता के आधार पर रोजगार दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने अपना जीवन जनता को समर्पित कर रखा है। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से फरवरी माह में पात्र हुए जिले के 919 पेंशन धारकों की पेंशन बनी है, जोकि सीधा खाते में


इस मौके पर एसडीएम कपिल कुमार, सुरेश गर्ग नौच, अरुण सर्राफ, मुनीष कठवाड़, सुरेश संधु, हरपाल शर्मा, ज्योति सैनी, राजपाल तंवर, संजय भारद्वाज, मीडिया सह प्रभारी भीम सैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed