फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP Kisan Morcha will take welfare schemes to the people

Kaithal News: कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएगा भाजपा किसान मोर्चा

Mon, 29 May 2023 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 29 May 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
BJP Kisan Morcha will take welfare schemes to the people
कलायत। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से 30 मई से 30 जून तक महा संपर्क अभियान के तहत एक करोड़ लोगों से संवाद करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके माध्यम से विभिन्न वर्गों के लोगों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाएगी। इस संबंध में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री और हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ और त्रिपुरा के प्रभारी शैलाराम सारण रविवार को कलायत पहुंचे और लोक निर्माण विश्राम में उन्होंने भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं से बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीव राणा ने की। शैलाराम सारण ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था का आधार है। वे किसान उत्पादक संगठनों का गठन कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार करें। इससे खेतीबाड़ी को घाटे से मुनाफे में बदला जा सकता है। इसका सीधा लाभ किसानों को होगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जयदीप राणा, बाल संरक्षण आयोग सदस्य सुमन राणा, जसंवत कौलेखां, अशोक शर्मा, कृष्ण कुमार, राजकुमार ब्राह्मणीवाला, अजय प्रताप, डाॅ.संदीप राजौंद, अमित राणा, राजीव राणा, जसमेर राणा, महीपाल, जसवंत सिंह व नायब सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed