{"_id":"0cd71be0f3d1a322f88ee670ddae8bc8","slug":"bjp-district-president-election-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष के सिर सजा भाजपा जिला अध्यक्ष का ताज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष के सिर सजा भाजपा जिला अध्यक्ष का ताज
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Wed, 30 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष का ताज सुभाष हजवाना के सिर पर सजा। हाईकमान द्वारा ऊपर से तय करके भेजे गए नाम पर जिलास्तर पर नेताओं ने अपनी सहमति की मुहर लगाई। इसी के साथ पूंडरी हलके को जिला भाजपा का सर्वोच्च पद सौंप दिया गया। चुनाव से पहले चुनाव पर्यवेक्षक समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं की पीडल्ब्यूडी विश्रामगृह में बैठक हुई। इसके बाद ग्यारह रुद्री मंदिर में आपसी सहमति से सुभाष हजवाना को अध्यक्ष चुना गया।
जिला अध्यक्ष के चुनाव के लिए नियुक्त चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, पर्यवेक्षक संजय भाटिया मंगलवार दोपहर को पीडल्ब्यूडी विश्रामगृह पहुंचे। पार्टी नेता राव सुरेंद्र सिंह, धर्मपाल शर्मा, अशोक गुर्जर, नरेश मित्तल, सुभाष हजवाना, जसवंत पठानिया, रणधीर गोलन व अन्य नेताओं के साथ चर्चा की।
इसके बाद ग्यारह रुद्री मंदिर में दोपहर दो बजे बैठक हुई। अध्यक्षता प्रदेश सचिव एवं कैथल के चुनाव प्रभारी जवाहर सैनी ने की। जिला अध्यक्ष राजपाल तंवर ने सुभाष हजवाना के नाम का प्रस्ताव रखा। इस पर सभी मंडलों के अध्यक्षों ने सहमति जताई।
विज्ञापन
जवाहर सैनी ने बताया कि पहले बूथ स्तर पर चुनाव करवाए गए थे, इसके बाद मंडल अध्यक्षों का चुनाव हुआ। मंडल अध्यक्षों द्वारा जिलाध्यक्ष चुना गया है। बैठक में तीन साल के लिए सुभाष हजवाना को कैथल भाजपा अध्यक्ष चुन लिया। सैनी ने कहा कि सुभाष हजवाना पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। अब नए जिलाध्यक्ष से नई उम्मीदें हैं, नया संगठन होगा और नया जोश भी।
वहीं जिलाध्यक्ष का ताज मिलने पर सुभाष हजवाना ने कहा कि वे कॉलेज समय से ही भाजपा से जुड़े रहे हैं। वे कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगे। इस मौके पर राव सुरेंद्र सिंह, धर्मपाल शर्मा, रणधीर गोलन, नरेश मित्तल, विरेंद्र छौत, रविभूषण गर्ग, संजय भारद्वाज, धर्मबीर सैनी, पाला राम सैनी, अधिवक्ता रमेश गुप्ता, देव राणा पाडला, रघुबीर फौजी, कृष्ण लाल शर्मा, केवल कृष्ण गढ़ी, जितेंद्र राणा, हरीचंद जांगड़ा, जसवंत पठानिया, ईश्वर चंद मित्तल, संदीप गोयल, संजीव राणा, रामरिछपाल सैनी, राममेहर शर्मा, संजय बालू, उदय गौरा, बलवान गौरा, गुल्तान नैना, विजय भारद्वाज, जितेंद्र राणा, वेद गर्ग, कपूर चंद, नरेश कुमार, जसबीर क्योड़क, ईश्वर मित्तल, मांगे राम ङ्क्षजदल, राजू मानस, मोहित राठी, आशु बंसल, शेखर प्रजापत, हुक्मचंद सैनी, जसविंद्र जोसन, सुदेश बिंदलिश, सुभाष गर्ग डीग, मेजर तंवर, ओमप्रकाश मुढाड़ मौजूद रहे।
पूंडरी में जश्न
पूंडरी। आखिरकार विधानसभा क्षेत्र पूंडरी के हिस्से में इस बार भाजपा के जिला अध्यक्ष की कुर्सी आ ही गई। भाजपा का विधायक न बनने से मायूस हुए पूंडरी वासियों के लिए आज उस समय खुशी का माहौल छा गया जब उन्हें सुभाष हजवाना के जिलाध्यक्ष बनने का समाचार मिला। भाजपा में जमीनी स्तर से शुरू हुआ सुभाष हजवाना का सफर आज उन्हें जिले के शीर्ष पद तक ले आया। 1987 में पार्टी से जुड़े सुभाष हजवाना ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि पार्टी उनके द्वारा किए गए काम का इनाम भी देगी। 29 दिसंबर का दिन उनके लिए ऐतिहासिक पलों में शुमार हो गया। उन्हें नववर्ष का तोहफा मिला। पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के लिए भी यह गर्व का विषय है कि उनके हिस्से में पूरे जिले का शीर्ष पद आया है। पूंडरी पहुंचने पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में रणधीर गोलन, सतपाल चुग, दर्शन अहलुवालिया, पुरुषोत्तम शर्मा पिलनी, राममूर्ति सैनी, श्रवण सिंगला, देवीदयाल गर्ग, अशोक गुज्जर, साहब सिंह, चरणजीत वालिया, रमेश हजवाना, सुरेंद्र चंदलाना, सतपाल टयोंठा, सज्जन आर्य, बूटा सिंह बाकल, तेलूराम ढुल, सुनील मित्तल, विनोद बंसल, मुकेश मित्तल व रमेश सिंगला समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
1987 में जुड़े थे पार्टी से
बता दें कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना 1987 में भाजपा में कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुए। वे प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे। सुभाष पार्टी के व्यापार सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे। काम की कर्मठता के चलते पार्टी ने उन्हें लोकसभा और विधानसभा चुनाव में संयोजक बनाया। संगठन के चुनाव में भी उन्हें करोड़ा मंडल का पर्यवेक्षक बनाया गया।