{"_id":"67b38eff86a133c5c9083739","slug":"bjp-and-aap-fielded-candidates-on-party-symbol-kaithal-news-c-18-1-knl1004-583941-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भाजपा और आप ने पार्टी निशान पर उतारे उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भाजपा और आप ने पार्टी निशान पर उतारे उम्मीदवार
Tue, 18 Feb 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। नगरपालिका कलायत प्रधान पद के चुनाव को लेकर कुल 12 उम्मीदवारों ने अपना आवेदन किया है। राजनीतिक दलों में से भाजपा व आम आदमी पार्टी ने पार्टी के निशान पर उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस पार्टी का विधायक होने के बावजूद भी कांग्रेस पार्टी ने नपा चुनावों में अपना उम्मीदवार उतारने कह हिम्मत नहीं दिखाई। बाकी उम्मीदवार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी समर में उतरे हैं।
भाजपा ः मैनपाल राणा
भारतीय जनता पार्टी ने मैनपाल राणा को अपना उम्मीदवार बनाया है। उनके नामांकन के मौके पर उचाना के विधायक देवेंद्र अत्री व पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा मौजूद रहीं। मैनपाल राणा की पत्नी 2016 से 2018 तक नगरपालिका की अध्यक्ष रह चुकी हैं। इस बार के चुनाव में भाजपा ने मैनपाल पर दांव खेला है। मैनपाल बीए पास हैं और नामांकन पत्र में उनके व उनकी पत्नी के पास आठ करोड़ 15 लाख रुपये की अचल व तीन करोड 25 लाख की चल संपत्ति दर्शाई गई है। मैनपाल राजपूत जाति से संबंध रखते हैं और कलायत में राजपूत समाज के लगभग 3900 वोट हैं, जो कुल वोटों का लगभग 26 प्रतिशत है।
निर्दलीय ः राजू कौशिक
विधानसभा चुनावों में भाजपा से खफा हुए राजू कौशिक ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपनी चुनावी ताल ठोंकी है। राजू कौशिक इससे पूर्व 2003 से 2008 व 2013 से 2018 तक नगर पार्षद रह चुके हैं। 2018 में हुए चुनाव में उनकी पत्नी ने चुनाव लड़ा और जीत कर अध्यक्ष भी रहीं। नगरपालिका कार्यकाल के समाप्त होने तक वे अध्यक्ष के पद काबिज रहीं। 2024 के चुनाव में उन्होंने भाजपा के खिलाफ जाकर आजाद प्रत्याशी विनोद निर्मल को अपना समर्थन दिया। बहुत ही लोकप्रिय छवि के राजू कौशिक को नगर के लोगों के हर दुख सुख में हमेशा खड़े रहने वाले के रूप में जाना जाता है। राजू कौशिक के पास कुल चल संपत्ति 25 लाख 23 हजार 931 रुपये और अचल संपत्ति के रूप में 15 लाख रुपये दर्शाए गए हैं। राजू 10वीं पास हैं।
विज्ञापन
निर्दलीय ः अंकित राणा
अंकित राणा पिछले काफी समय से समाजसेवी के रूप में कलायत नगर में सक्रिय रहे हैं। 2018 में उन्होंने वार्ड पांच से चुनाव लड़ा था पर हार गए थे। भाजपा को पूरी तरह से समर्पित रहे अंकित राणा को जब टिकट नहीं मिला तो वे निर्दलीय ही चुनावी मैदान में कूद पड़े। राजपूत बाहुल्य नगरपालिका होने के कारण वे राजपूत वोटों पर अपनी पकड़ मानते हैं। इसके अलावा अन्य जातियों के सुख दुख व सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहने का उनको लाभ मिल सकता है। अंकित बीए पास हैं और खेती के साथ साथ अपना व्यवसाय भी करते हैं। नामांकन पत्र में उन्होंने अपनी व पत्नी के नाम पर सात करोड़ 45 लाख रुपये चल संपत्ति व एक करोड़ 30 लाख की अचल संपत्ति दिखाई है। इनके नामांकन के समय वाहनों की भारी भीड़ रही।
आप ः जसविंद्र राणा जस्सी
जसविंद्र राणा 12वीं पास हैं और आम आदमी पार्टी ने पार्टी निशान पर उनको चुनावी समर में उतारा है। जसविंद्र राणा अपना व्यवसाय चलाते हैं। पार्टी में प्रदेश स्तर पर अनेक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। नशा बंदी पर हाल ही में उन्होंने नगर में बड़ा अभियान चलाया जिसके परिणाम स्वरूप प्रशासन व पुलिस हरकत में आई। जसविंद्र राणा सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते हैं। नामांकन पत्र में जसविंद्र राणा ने अपनी व अपनी पत्नी की नौ लाख 45 हजार रुपये की चल और 20 लाख की अचल संपत्ति दर्शाई है। उनके नामांकन पर पार्टी का कोई बड़ा नेता नहीं पहुंच सका।
इनके अलावा नपा अध्यक्ष के लिए दीपक निर्मल, मनप्रीत सिंह, आशीष, शशि बाला कौशिक, रोबिन सिंह,प्रवीण शर्मा, जसविंद्र कुमार व बलजीत सिंह ने अपना नामांकन भरा है।