फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP active in making strategy to conduct deputy head election unanimously in Kalayat Municipality

Kaithal News: कलायत नगर पालिका में उप प्रधान चुनाव सर्वसम्मति से करवाने के लिए रणनीति बनाने के लिए भाजपा सक्रिय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
BJP active in making strategy to conduct deputy head election unanimously in Kalayat Municipality
कलायत। कलायत नगर पालिका उप प्रधान चुनाव को सर्वसम्मति से पूरा करवाने के लिए भाजपा ने महत्वपूर्ण रणनीति तय की है। पार्टी की मजबूती से जुड़े इस विषय को लेकर संगठन नेता मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक मंत्रणा कर रहे हैं। ऐसे में सामान्य, एससी और बीसी का कार्ड उप प्रधान चुनाव में चल सकती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली के संज्ञान में हर छोटा और बड़ा विषय है।
विज्ञापन

भाजपा पार्षदों को एकजुटता के सूत्र में बांधने के लिए भाजपा जिला प्रभारी अमरपाल राणा और जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कलायत लोक निर्माण विश्रामगृह में नपा जन प्रतिनिधियों की बैठक ली। उप प्रधान चुनाव को लेकर आयोजित विमर्श बैठक में कलायत मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत, विस प्रभारी जंगीर सिसला और दूसरे पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में नपा प्रधान अंकित राणा, निर्वाचित और मनोनीत पार्षदों से राय जानी गई। जो पार्षद आवश्यक कार्य के चलते शहर में नहीं थे उनसे खुद भाजपा जिला प्रभारी अमरपाल राणा ने मोबाइल से संपर्क साधा और उनकी राय को जाना। अधिकांश जन प्रतिनिधि इस पक्ष में नजर आए कि सर्व सम्मति से उप प्रधान का चुनाव हो। यही वजह है कि भाजपा निरंतर नगर पालिका जन प्रतिनिधियों से संपर्क बनाए है। पार्टी शीर्ष स्तर पर नेता सभी पार्षदों की जन्म कुंडली का अध्ययन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतीत में किसका पार्टी की विचारधारा के प्रति क्या दृष्टिकोण रहा है इसका गहनता से मंथन किया जा रहा। पार्टी यह जरूर चाहेगी कि कमल के फूल को सींचने वालों को आगे बढऩे का मौका मिले। कलायत विधानसभा में वर्ष 2019 के चुनाव में पहली बार भाजपा उम्मीदवार कमलेश ढांडा को कमल खिलाने का मौका मिला। लेकिन 2024 में पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा विस चुनाव हार गई। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार विकास सहारण को विजय श्री मिली। इतना ही नहीं 2025 के नगर पालिका प्रधान आम चुनाव में भाजपा को हार का फिर से सामना करना पड़ा था। इस प्रकार की स्थिति को ध्यान में रखते हुए भाजपा यह जरूर चाहेगी कि 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिले। इसलिए खेमेबाजी की बजाय पार्टी सर्वसम्मति से नगर पालिका उप प्रधान चुनाव करवाने के लिए पूरा बल लगाए है।
कलायत नगर पालिका में 16 फरवरी को वित्तीय अनुमोदन समिति सदस्य प्रदीप राणा और अमित वाल्मीकि को पद से हटाया गया था। सबका साथ और सबका विकास की सोच को लेकर पार्टी नेता इस पक्ष में नहीं थे कि किसी को एक तरह पद से हटाया जाए। बता दें कि वार्ड 12 पार्षद अमित वाल्मीकि पीएम के मन की बात कार्यक्रम के कलायत से संयोजक है और आरएसएस की विचारधारा से जुड़े हैं। इसी तरह वार्ड 6 से पार्षद प्रदीप राणा लंबे समय से भाजपा विचारधारा के राही हैं। इसके बावजूद भी नपा सदन अगस्त में गठित वित्तीय समिति को रद्द करना पार्टी के लिए सामान्य राजनीतिक घटना नहीं है। यदि किसी प्रकार का फेरबदल करना जरूरी था तो इस दिशा में सर्व सम्मति से निर्णय लिया जाना चाहिए था।

पिछले वर्ष 12 मार्च को घोषित हुए थे नपा आम चुनाव के नतीजे

कलायत नगर पालिका के आम चुनाव 2 मार्च 2025 में हुए। चुनाव नतीजे 12 मार्च को घोषित किए गए। लेकिन करीब एक वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी नपा उप प्रधान का चुनाव सिरे नहीं चढ़ पाया। अधिकांश पार्षदों के भाजपा समर्थित होने के बाद यह स्थिति चिंताजनक एवं चुनौती पूर्ण है। नपा उप प्रधान चुनाव की सियासी गतिविधियों के बीच भाजपा अनुसूचित और सामान्य वर्ग से एक एक नॉमिनेट पार्षद नियुक्त किया गया है।


एकता का मंत्र दे गए अमरपाल राणा और ज्योति सैनी

भाजपा जिला प्रभारी अमरपाल राणा ने कहा कि पार्टी की सोच सर्वसम्मति से कलायत नगर पालिका उप प्रधान का चुनाव सिरे चढ़ाना है इसके तहत पार्षदों से चर्चा की गई। इसके साथ ही सर्वसम्मति से चुनाव करवाने के लक्ष्य को लेकर भाजपा मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन में प्रयास जारी हैं। बैठक से पहले भाजपा नेताओं ने पूर्व मंडल महामंत्री राहुल राणा के आवास पर एक कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed