फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bima Sakhi scheme will open employment opportunities for women: Krishna Bedi

Kaithal News: बीमा सखी योजना से महिलाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर ः कृष्ण बेदी

Fri, 06 Dec 2024 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 06 Dec 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Bima Sakhi scheme will open employment opportunities for women: Krishna Bedi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय, सत्कार व वास्तुकला मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पानीपत की ऐतिहासिक भूमि से आगामी नौ दिसंबर को बीमा सखी योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना से महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की इस मुहिम से देश की महिलाओं का सशक्तीकरण होगा। इस कार्यक्रम में कैथल हलका सहित जिला कैथल से महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए कार्यकर्ता पूरी मेहनत से काम करें। मंत्री वीरवार को जिला भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़, पूर्व विधायक लीला राम सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ दिसंबर को पानीपत को आ रहे हैं। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो। इसके लिए गुहला में संगठन महामंत्री फणिंद्रनाथ, पूंडरी में डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा व कलायत में भाजपा के वरिष्ठ नेता कंवरपाल ने बैठक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है महिला सशक्तीकरण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी नौ दिसंबर को पानीपत से बीमा सखी योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना में महिला को बीमा एजेंट पर के तौर पर सात हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही वह महीने में दो पॉलिसी करती है तो उसका उसे कमीशन मिलेगा। इसी प्रकार से अगले माह छह हजार रुपये व उसके द्वारा की जाने वाली पॉलिसी में कमीशन, अगले साल उसे पांच हजार रुपये प्रति माह व उसके द्वारा किए जाने वाले बीमा में कमीशन दिया जाएगा। इस तरह से महिलाओं की बीमा के क्षेत्र में भागीदारी बढ़ेगी। वे लोगों से ज्यादा पॉलिसी करवाकर आमदनी बढ़ा पाएंगे।

इस कार्यक्रम में कैथल जिला सहित कैथल हलका से भारी संख्या में महिलाओं की भागीदारी हो, इसके लिए प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता जी-जान से जुटा है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़ ने मंत्री कृष्ण बेदी का स्वागत किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत की ही ऐतिहासिक धरती से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का शुभारंभ किया था। एक बार फिर वे पानीपत की ऐतिहासिक धरती से देश की महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए नई शुरुआत करने आ रहे हैं। उन्होंने मंत्री को विश्वास दिलवाया कि कैथल से इस आयोजन में सबसे अधिक महिलाओं की भागीदारी होगी। इस मौके पर पूर्व विधायक लीला राम प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राव सुरेंद्र,अरुण सर्राफ राजपाल तंवर जिला महामंत्री सुरेश संधू जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, भीम सेन अग्रवाल, एडवोकेट राजबीर कादयान, हिमांशु गोयल, शक्ति सौदा आदि मौजूद रहे।

पत्रकारों के सवालों पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किसानों के लिए आयोग का गठन करने की जो बात थी, वह हो चुकी है। हरियाणा सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में प्रदेश में किसानों की दिशा में सबसे अधिक अच्छे ढंग से काम किया जा रहा है। 24 फसलों पर एमएसपी देने वाला हरियाणा पहला राज्य है।


उन्होंेने कहा कि 72 घंटों में भुगतान करवाने वाला हरियाणा पहला राज्य है। टेल पर पानी पहुंचाने वाला, प्रदेश के किसान को 24 घंटे बिजली देने वाला हरियाणा प्रदेश का पहला राज्य है। पराली का सबसे अच्छा प्रबंधन हरियाणा कर रहा है। जो लोग किसानों के नाम पर राजनीति करते हैं, वे किसानों को देते कुछ नहीं। हरियाणा में सूरजमुखी 6700 रुपये बिकी, जबकि पंजाब में यह 3500 रुपये प्रति क्विंटल बिकी। जिसका भुगतान तक किसानों को नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed