{"_id":"65206af9974a92a6e40c37e7","slug":"bill-of-more-than-four-lakhs-sent-to-elderly-person-kaithal-news-c-18-1-knl1004-235943-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बुजुर्ग को भेजा चार लाख से ज्यादा का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बुजुर्ग को भेजा चार लाख से ज्यादा का बिल
Sat, 07 Oct 2023 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर की हरसोला बस्ती में उत्तर हरियाणा बिजली निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिजली निगम ने 90 वर्षीय बुजुर्ग नफे सिंह को चार लाख रुपये से ज्यादा का बिजली बिल भेज दिया। नतीजा... वह परेशान होकर अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।
बुजुर्ग नफे सिंह एक जर्जर मकान में रहते हैं और गुजारा पेंशन से कर रहे हैं। एक दिव्यांग बेटी है और वह भी कुछ काम नहीं करती। घर की हालत ऐसी है कि छत और दरवाजे टूटे हैं। घर में एक पंखा एक लाइट है और बिजली निगम ने बिल भेजा है चार लाख 14 हज़ार 584 रुपये का। विभाग की लापरवाही से नफे सिंह परेशान हो रहे हैं।
उधर, इस संबंध में कैथल सब नंबर दो के एसडीओ नितिन कुमार ने बताया कि हरसोला बस्ती निवासी बुजुर्ग नफे सिंह के घर का बिल चार लाख 14 हज़ार 584 रुपये आने का मामला उनके संज्ञान में आया है। इसे ठीक करवाने के लिए भेज दिया गया है। अब यह बिल जल्द ही ठीक हो जाएगा। बुजुर्ग को लाखों रुपये में यह बिल अदा नहीं करना होगा।