फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bhavna showed talent in air rifle, got respect

Kaithal News: एयर राइफल में भावना ने दिखाई प्रतिभा, मिला सम्मान

Sun, 27 Oct 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 27 Oct 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Bhavna showed talent in air rifle, got respect
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एमडीएन ग्लोबल स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा भावना ने इंदौर शहर के महोत्सव में आयोजित ओपन साई टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भावना ने एयर राइफल 10 मीटर में 375 अंकों के साथ अपनी प्रतिभा को दर्शाते हुए राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है।

इससे पहले दिल्ली में आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भी भावना ने स्वर्ण पदक जीतकर नाॅर्थ जाॅन में अपना स्थान बनाया। स्कूल की दूसरी छात्रा रिद्धम ने पंजाब राज्य में स्थित मंडी शहर में आयोजित छह दिवसीय सीबीएसई टूर्नामेंट में राज्य स्तर के लिए अपना स्थान बनाकर विद्यालय व अपने माता पिता का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही छात्रा रिद्धम ने अपनी अनुपम प्रतिभा का परिचय देते हुए इंदौर शहर के महोत्सव में राज्य स्तर पर एयर राइफल 10 मीटर में अपना नाम पक्का किया। स्कूल निदेशक डाॅ. विनोद कुमार व प्रधानाचार्य डाॅ. संत कौशिक ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि इस उपलब्धि से अन्य बच्चों की भी खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी। स्कूल अध्यक्ष निधि कंसल व प्रबंधक गौरव गर्ग ने भी विजयी बच्चों को बधाई दी। कहा कि इसका सारा श्रेय बच्चों की मेहनत को जाता है। इस अवसर पर स्कूल कोच कविता, नवजोत सिंह, रामपाल व सीमा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed